LPG Cylinder New Rates: 1 अगस्त से 202 रुपये सस्ता म‍िलेगा एलपीजी सिलेंडर, चेक करें अपने शहर के दाम

LPG Price Cut August 1 2026: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 200 रुपये से ज्‍यादा सस्ता हो गया है. जानिए दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के ताजा रेट.

lpg.jpg (59)

Commercial LPG Price Cut: आज से गिरे कमर्शियल गैस के दाम, जानें घरेलू सिलेंडर का नया रेट.

विज्ञापन

LPG Price Cut: नए महीने की शुरुआत के साथ ही आम जनता और कारोबारियों के लिए बड़ी खबर आई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOCL) ने 1 अगस्त 2026 को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Rates) की नई दरें जारी कर दी हैं. दिल्ली से लेकर पटना तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है.

हालांकि, घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं और उज्ज्वला योजना के कुछ लाभार्थियों के लिए स्थिति थोड़ी अलग है. आइए, जानते हैं कि आपके शहर में सिलेंडर का नया रेट क्या है और आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा.

विज्ञापन

कमर्शियल सिलेंडर लगातार दूसरे महीने हुआ सस्ता

नए महीने यानी 1 अगस्त 2026 की शुरुआत के साथ ही आम जनता और कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर आई है. समाचार एजेंसी ANI (एएनआई) के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की बड़ी कटौती की है.

दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हो गया है. अब दिल्ली में यह सिलेंडर 2728 रुपये में मिलेगा. वहीं कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 209 रुपये की भारी कटौती की गई है. अब कोलकाता में नया रेट 2872.50 रुपये हो गया है.

वहीं पटना में पहले 3227 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 3018 रुपये का हो गया है. लखनऊ में दाम 3052.50 रुपये से घटकर 2860.50 रुपये पर आ गए हैं. आपको बता दें क‍ि जुलाई में भी इसमें 183.50 रुपये की कटौती हुई थी. यानी पिछले दो महीनों में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर कुल 375.50 रुपये सस्ता हो चुका है.

विज्ञापन

घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं

विज्ञापन

अगर आप रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें, तो इसके दामों (14.2 KG Domestic LPG Rates) में न तो कोई बढ़ोतरी हुई है और न ही कोई राहत मिली है. देश के प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं:

  • मुंबई: 941.50 रुपये
  • बेंगलुरु: 944.50 रुपये
  • अहमदाबाद और गुरुग्राम: 949 रुपये
  • जयपुर: 952.50 रुपये
  • चेन्नई: 957.50 रुपये
  • कोलकाता: 968 रुपये
  • लखनऊ: 976.50 रुपये
  • हैदराबाद: 994 रुपये
  • श्रीनगर: 1,058 रुपये
  • लेह (सबसे महंगा): 1,196.50 रुपये

PM Kisan Yojana Rules: एक ही जमीन पर खेती करते हैं दो भाई, तो किसे मिलेंगे 6000 रुपये? जानें पिता-बेटे और दो भाइयों के लिए क्या हैं नियम

विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के इन लाभार्थियों को झटका, 300 रुपये महंगा पड़ेगा सिलेंडर!
अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के लाभार्थी हैं, तो यह नियम ध्यान से समझ लें. सरकार इस वित्त वर्ष (Financial Year) में उज्ज्वला योजना के तहत सिर्फ 4 सिलेंडर पर ही 300-300 रुपये की सब्सिडी दे रही है. अगर आपने 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच अपने 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर रिफिल करवा लिए हैं, तो अगस्त महीने में आपको सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा. ऐसे में आपको 5वें सिलेंडर के लिए बिना सब्सिडी वाली आम दर ही चुकानी होगी, यानी आपको सिलेंडर 300 रुपये महंगा पड़ेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ