Petrol Price Today: $114 पर पहुंचा क्रूड, जानें आपके शहर में आज क्या हैं पेट्रोल डीजल का भाव

Petrol Diesel Price Today 7 April: जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतें $114 के पार पहुंच चुकी है। कच्‍चे तेल की बढ़ती कीमतें पूरी दुन‍िया को प्रभाव‍ित कर रही हैं। ऐसे में अगर आज आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं तो पहले आज 7 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव यहां जान लें।

petrol diesel rate today
1 / 9

7 April Petrol Diesel Price Today: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच वैश्विक तेल बाजार में भारी उथल-पुथल मची है, लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए 7 अप्रैल 2026 की सुबह राहत भरी खबर लेकर आई है। कच्चे तेल के $110 के पार होने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर युद्ध का साया

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर युद्ध का साया2 / 9

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग ने वैश्विक सप्लाई चेन को हिला दिया है, लेकिन भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 7 अप्रैल 2026 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली से लेकर पोर्ट ब्लेयर तक, ईंधन की कीमतें अपने पुराने स्तर पर ही टिकी हुई हैं।

विज्ञापन

कच्चे तेल में आग: $114 के पार पहुंचा भाव!

कच्चे तेल में आग: $114 के पार पहुंचा भाव!3 / 9

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल है। WTI क्रूड 1.53% बढ़कर 114.10 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 110.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। क्रूड का $110 के पार रहना आने वाले दिनों में घरेलू तेल कंपनियों के लिए कीमतें स्थिर रख पाना चुनौतीपूर्ण बना सकता है।

महानगरों का हाल: दिल्ली में ₹94.77 तो मुंबई में ₹103.54

महानगरों का हाल: दिल्ली में ₹94.77 तो मुंबई में ₹103.544 / 9

देश के प्रमुख शहरों में आज भी पुराने रेट ही लागू हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 और डीजल ₹90.03 के स्तर पर बरकरार है। सबसे सस्ता पेट्रोल आज भी पोर्ट ब्लेयर में ₹82.46 मिल रहा है।

विज्ञापन

यूपी-राजस्थान के शहरों के ताजा रेट्स

यूपी-राजस्थान के शहरों के ताजा रेट्स5 / 9

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹94.65 और डीजल ₹87.76 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल ₹104.88 और डीजल ₹90.36 के भाव पर स्थिर है। बिहार के पटना में पेट्रोल की कीमत ₹105.18 प्रति लीटर बनी हुई है।

LPG के दामों में हलचल: सप्लाई चेन टूटने का असर

LPG के दामों में हलचल: सप्लाई चेन टूटने का असर6 / 9

पेट्रोल-डीजल भले ही स्थिर हों, लेकिन वैश्विक सप्लाई चेन बाधित होने के कारण एलपीजी (LPG) के रेट्स में हाल ही में बदलाव देखा गया है। रसोई गैस की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर आम आदमी की रसोई के बजट पर पड़ रहा है। अपनी गैस एजेंसी से आज के ताजा रेट जरूर कन्फर्म करें।

विज्ञापन

क्या आने वाले दिनों में बढ़ेंगे दाम?

क्या आने वाले दिनों में बढ़ेंगे दाम?7 / 9

बड़ा सवाल यह है कि तेल कंपनियां कब तक घाटा सहकर कीमतें स्थिर रखेंगी? जानकारों का मानना है कि अगर ब्रेंट क्रूड $115 के ऊपर बना रहता है, तो भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी अनिवार्य हो सकती है। फिलहाल, राहत बरकरार है, लेकिन नजरें वैश्विक घटनाक्रमों पर टिकी हैं।

आपके शहर में क्‍या है आज पेट्रोल का भाव

आपके शहर में क्‍या है आज पेट्रोल का भाव8 / 9

नई दिल्ली ₹94.77 कोलकाता ₹105.41 मुंबई ₹103.54 चेन्नई ₹101.06 गुड़गांव ₹95.39 नोएडा ₹94.88 बेंगलुरु ₹102.96 भुवनेश्वर ₹100.98 चंडीगढ़ ₹94.30 हैदराबाद ₹107.46 जयपुर ₹104.36 लखनऊ ₹94.84 पटना ₹105.58 तिरुवनंतपुरम ₹107.30

विज्ञापन

आपके शहर में क्‍या है आज डीजल का भाव

आपके शहर में क्‍या है आज डीजल का भाव9 / 9

नई दिल्ली ₹87.67 कोलकाता ₹92.02 मुंबई ₹90.03 चेन्नई ₹92.61 गुड़गांव ₹87.85 नोएडा ₹87.98 बेंगलुरु ₹90.99 भुवनेश्वर ₹92.56 चंडीगढ़ ₹82.45 हैदराबाद ₹95.70 जयपुर ₹89.88 लखनऊ ₹87.98 पटना ₹91.82 तिरुवनंतपुरम ₹96.18

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन