6 April Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल डीजल के ताजा रेट्स, जानें आपके शहर में तेल सस्ता हुआ या महंगा

Petrol Price Alert: जहां सरकारी पंपों पर आज राहत है, वहीं प्राइवेट पंपों और प्रीमियम तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। $109 का कच्चा तेल और सुलगता पश्चिम एशिया... क्या ये क‍िसी तूफान की ओर इशारा है? अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स यहां चेक करें।

petrol diesel price today (15)
1 / 9

6 April Petrol Diesel Price: पश्चिम एशिया के तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में $109 प्रति बैरल तक के उछाल के बावजूद, सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत दी है। 6 अप्रैल 2026 को भी सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, प्रीमियम फ्यूल और प्राइवेट पंपों पर कीमतों का गणित बदल गया है।

विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर युद्ध का साया, पर आज राहत

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर युद्ध का साया, पर आज राहत2 / 9

ईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में भारी अस्थिरता के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज राहत दी है। 6 अप्रैल 2026 को सामान्य पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी कंपनियां फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव को खुद झेल रही हैं।

विज्ञापन

प्रीमियम पेट्रोल के शौकीनों को झटका: ₹11 तक बढ़े दाम

प्रीमियम पेट्रोल के शौकीनों को झटका: ₹11 तक बढ़े दाम 3 / 9

अगर आप लग्जरी कार या सुपरबाइक चलाते हैं, तो जेब ढीली करनी होगी। इंडियन ऑयल (IOCL) ने अपने 100-ऑक्टेन प्रीमियम फ्यूल 'XP100' की कीमत ₹11 बढ़ाकर ₹160 प्रति लीटर कर दी है। इसके अलावा प्रीमियम डीजल 'Xtra Green' भी अब ₹92.99 पर मिलेगा।

प्राइवेट रिटेलर्स ने बढ़ाई टेंशन: शेल (Shell) पर पेट्रोल ₹7 महंगा

प्राइवेट रिटेलर्स ने बढ़ाई टेंशन: शेल (Shell) पर पेट्रोल ₹7 महंगा4 / 9

सरकारी कंपनियों के उलट, प्राइवेट फ्यूल रिटेलर्स ने हाथ खड़े कर दिए हैं। नायरा (Nayara) के बाद अब शेल (Shell) ने भी कीमतें बढ़ा दी हैं। बेंगलुरु में शेल का पेट्रोल ₹7.41 और डीजल रिकॉर्ड ₹25.01 प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहां डीजल अब ₹123.52 के पार पहुँच गया है।

विज्ञापन

$109 प्रति बैरल पर क्रूड: होर्मुज संकट ने बढ़ाई धड़कनें

$109 प्रति बैरल पर क्रूड: होर्मुज संकट ने बढ़ाई धड़कनें5 / 9

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड $109 प्रति बैरल के आसपास मंडरा रहा है। दुनिया को डर है कि अगर ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण 'स्ट्रेस ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) बंद हुआ, तो ग्लोबल ऑयल सप्लाई का 20% हिस्सा रुक जाएगा। इससे आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

आपके शहर में 6 अप्रैल को पेट्रोल का भाव क्‍या है

आपके शहर में 6 अप्रैल को पेट्रोल का भाव क्‍या है6 / 9

नई दिल्ली ₹94.77 कोलकाता ₹105.41 मुंबई ₹103.54 चेन्नई ₹100.80 गुड़गांव ₹95.65 नोएडा ₹94.77 बेंगलुरु ₹102.92 भुवनेश्वर ₹101.11 चंडीगढ़ ₹94.30 हैदराबाद ₹107.46 जयपुर ₹104.86 लखनऊ ₹94.73 पटना ₹105.23 तिरुवनंतपुरम ₹107.48

विज्ञापन

आपके शहर में 6 अप्रैल को डीजल का भाव क्‍या है

आपके शहर में 6 अप्रैल को डीजल का भाव क्‍या है7 / 9

नई दिल्ली ₹87.67 कोलकाता ₹92.02 मुंबई ₹90.03 चेन्नई ₹92.39 गुड़गांव ₹88.10 नोएडा ₹87.89 बेंगलुरु ₹90.99 भुवनेश्वर ₹92.69 चंडीगढ़ ₹82.45 हैदराबाद ₹95.70 जयपुर ₹90.34 लखनऊ ₹87.86 पटना ₹91.49 तिरुवनंतपुरम ₹96.48

क्या अब सामान्य पेट्रोल-डीजल भी होगा महंगा?

क्या अब सामान्य पेट्रोल-डीजल भी होगा महंगा?8 / 9

सबसे बड़ा सवाल यही है! फिलहाल BPCL, HPCL और IOCL जैसी सरकारी कंपनियां घाटा सहकर भी कीमतें नहीं बढ़ा रही हैं ताकि महंगाई न बढ़े। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कच्चा तेल लंबे समय तक $110 के ऊपर रहा, तो सामान्य पेट्रोल की कीमतों में भी बढ़ोतरी तय है।

विज्ञापन

अलग-अलग शहरों में क्यों अलग होते हैं दाम?

अलग-अलग शहरों में क्यों अलग होते हैं दाम?9 / 9

भारत में पेट्रोल-डीजल की बेस प्राइस एक हो सकती है, लेकिन राज्यों के VAT (वैल्यू एडेड टैक्स) और स्थानीय भाड़े के कारण हर शहर में रेट अलग होते हैं। दिल्ली के मुकाबले मुंबई या बेंगलुरु में टैक्स ज्यादा होने की वजह से तेल हमेशा महंगा मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन