30 May Petrol Diesel Price: आज फ‍िर बदल गए पेट्रोल डीजल के दाम! चेक करें लेटेस्‍ट रेट

Fuel Price Today 30 May 2026: पेट्रोल और डीजल, ईरान संकट के चलते दो हफ्तों में ₹7.50 तक महंगा हुआ है। दिल्ली, मुंबई समेत देश भर में ईंधन के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। जान‍िये आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल का भाव क्‍या है।

petrol price (24)
1 / 6

देश के आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए महंगाई की मोर्चे पर मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालांकि आज, शनिवार (30 मई) को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन पिछले दिनों हुई सिलसिलेवार बढ़ोतरी के कारण ईंधन के दाम इस समय आसमान पर पहुंच चुके हैं।इससे पहले सोमवार, 25 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹2.50 प्रति लीटर से ज्यादा की भारी बढ़ोतरी की गई थी। यह महज दो हफ्तों के भीतर ईंधन के दामों में हुआ चौथा बड़ा इजाफा था।

विज्ञापन

मई 2022 के बाद सबसे महंगे स्तर पर पहुंचा तेल

मई 2022 के बाद सबसे महंगे स्तर पर पहुंचा तेल2 / 6

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में ईरान संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें लगातार सुलग रही हैं। इसी बढ़े हुए बोझ को अब धीरे-धीरे घरेलू बाजार पर डाला जा रहा है। 15 दिनों में ₹7.50 की मार: बीते 15 मई से लेकर अब तक पेट्रोल-डीजल के दामों में कुल मिलाकर करीब ₹7.50 प्रति लीटर की कुल बढ़ोतरी की जा चुकी है।

विज्ञापन

4 साल का रिकॉर्ड टूटा:

4 साल का रिकॉर्ड टूटा:3 / 6

इस ताजा उछाल के बाद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम मई 2022 के बाद के अपने सबसे उच्चतम स्तर (Highest Levels) पर पहुंच गए हैं। इससे पहले लोकसभा चुनावों से ठीक पहले मार्च 2024 में तेल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की मामूली कटौती की गई थी, जिसके बाद करीब दो साल तक दाम स्थिर बने हुए थे।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम? भारत की दुखती रग पर लगा हाथ

क्यों बढ़ रहे हैं दाम? भारत की दुखती रग पर लगा हाथ4 / 6

इस तेल संकट की असली वजह पश्चिम एशिया में पिछले तीन महीनों से जारी युद्ध है। इस संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति (Energy Supplies) को पूरी तरह चरमरा दिया है, जिसका सबसे बड़ा नुकसान भारत को उठाना पड़ रहा है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए भारी मात्रा में खाड़ी (Gulf) देशों पर निर्भर है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत का 40 प्रतिशत कच्चा तेल, 65 प्रतिशत प्राकृतिक गैस (Natural Gas) और 90 प्रतिशत एलपीजी (LPG) सप्लाई इन्हीं खाड़ी देशों से आती है, जो इस युद्ध के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है। 8th Pay Commission: सिर्फ DA और फिटमेंट फैक्टर ही नहीं, यह फैमिली फॉर्मूला भी बढ़ा सकता है आपकी सैलरी

विज्ञापन

आज आपके शहर में पेट्रोल का भाव

आज आपके शहर में पेट्रोल का भाव5 / 6

नई दिल्ली : ₹102.12 0.00, कोलकाता : ₹113.51 0.00, मुंबई : ₹111.21 +0.03, चेन्नई : ₹108.01 +0.16, गुड़गांव : ₹103.17 +0.40, नोएडा : ₹101.92 -0.04, बेंगलुरु : ₹110.89 0.00, भुवनेश्वर : ₹108.89 -0.14 , चंडीगढ़ : ₹101.54 0.00 , हैदराबाद : ₹115.73 +0.04 , जयपुर : ₹112.69 +0.39 , लखनऊ : ₹102.04 0.00 , पटना : ₹113.65 -0.07 , तिरुवनंतपुरम : ₹115.49 0.00 Bank Open Or Closed Today: आज शन‍िवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद, जानें यहां

आज आपके शहर में डीजल का भाव

आज आपके शहर में डीजल का भाव6 / 6

नई दिल्ली: ₹95.20 0.00, कोलकाता: ₹99.82 0.00, मुंबई: ₹97.83 0.00, चेन्नई: ₹99.78 +0.12, गुड़गांव: ₹95.83 +0.39, नोएडा: ₹95.37 -0.07, बेंगलुरु: ₹98.80 0.00, भुवनेश्वर: ₹100.60 -0.14, चंडीगढ़: ₹89.47 0.00, हैदराबाद: ₹103.82 0.00, जयपुर: ₹97.78 +0.33, लखनऊ: ₹95.53 0.00, पटना: ₹99.65 -0.06, तिरुवनंतपुरम: ₹104.41 0.00, Gold Price Today: फिर उछला सोना, तनिष्क से लेकर मालाबार तक महंगे हुए दाम; चेक करें 22K और 24K के नए रेट्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन