Gold Price Today: फिर उछला सोना, तनिष्क से लेकर मालाबार तक महंगे हुए दाम; चेक करें 22K और 24K के नए रेट्स

Gold Rate 29 May 2026: वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी दोनों महंगे हुए। जानिए तनिष्क, मालाबार, जोयालुक्कास और आईबीजेए के 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा दाम।

gold price
1 / 6

अगर आप शादी-ब्याह के इस सीजन में सोने या चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितताओं और अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते (US-Iran Truce) के विस्तार को लेकर गहराते सस्पेंस के कारण आज (29 मई) सोने की कीमतों में फिर से तेजी दर्ज की गई है। तनिष्क और मालाबार जैसे देश के दिग्गज ज्वेलरी ब्रांड्स से लेकर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) तक, हर जगह सोने के दाम चढ़ गए हैं. आइए, जानते हैं कि आज आपके पसंदीदा ब्रांड और बाजार में सोने-चांदी का क्या भाव चल रहा है।

विज्ञापन

तनिष्क (Tanishq) में आज सोने का भाव

तनिष्क (Tanishq) में आज सोने का भाव2 / 6

टाटा के भरोसेमंद ब्रांड तनिष्क पर आज (29 मई) 22 कैरेट सोने के गहनों की कीमत ₹14,495 प्रति ग्राम पर पहुंच गई है। ठीक एक दिन पहले यानी 28 मई को यह कीमत ₹14,350 प्रति ग्राम थी. यानी महज 24 घंटे में ग्राहकों को प्रति ग्राम पर ₹145 का सीधा झटका लगा है। यह रेट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे सभी प्रमुख शहरों के लिए हैं। Rule Change From 1st June: 1 जून से बदलने जा रहे हैं ये 5 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर बैंक खातों तक सब पर होगा असर!

विज्ञापन

जोयालुक्कास और मालाबार गोल्ड में भी बढ़े दाम

जोयालुक्कास और मालाबार गोल्ड में भी बढ़े दाम3 / 6

जोयालुक्कास (Joyalukkas) के शोरूम्स में आज 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का ताजा भाव ₹14,450 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। कल के मुकाबले यहां भी ₹145 प्रति ग्राम की तेजी आई है। मालाबार (Malabar Gold & Diamonds) पर भी आज 22 कैरेट सोने का रेट जोयालुक्कास के बराबर ही यानी ₹14,450 प्रति ग्राम चल रहा है। कल यहां भी भाव ₹14,305 के स्तर पर था। कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) पर 28 मई को भाव ₹14,305 था, और उनके आज के नए रेट्स अभी अपडेट होने बाकी हैं। Gas Cylinder Booking New Price: जारी हुई नई रेट ल‍िस्‍ट, जानें क‍ितने में बुक हो रहा आज गैस स‍िलेंडर?

IBJA के रेट्स: 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹15,700 के पार

IBJA के रेट्स: 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹15,700 के पार4 / 6

देशभर के सर्राफा बाजारों में शादियों के गहनों के लिए आधार माने जाने वाले इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आज सुबह के रिटेल रेट्स बेहद सख्त हैं। प्रति ग्राम का गणित इस प्रकार है: फाइन गोल्ड / 24 कैरेट (999 शुद्धता): ₹15,704 प्रति ग्राम (27 मई को यह ₹15,607 था)। 22 कैरेट (ज्वेलरी गोल्ड): ₹15,327 प्रति ग्राम (27 मई को यह ₹15,233 था)। 18 कैरेट (डायमंड सेटिंग गोल्ड): ₹12,721 प्रति ग्राम (27 मई को यह ₹12,642 था)।

विज्ञापन

चांदी की चमक भी हुई तेज, ₹2.63 लाख प्रति किलो के पार

चांदी की चमक भी हुई तेज, ₹2.63 लाख प्रति किलो के पार5 / 6

सोने के साथ-साथ आज चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को भी महंगाई का झटका लगा है। IBJA के अनुसार, आज चांदी का भाव ₹2,63,966 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। बीते बुधवार (27 मई) को चांदी का बंद भाव ₹2,60,917 प्रति किलो था। यानी दो दिनों के भीतर चांदी की कीमतों में प्रति किलो ₹3,000 से ज्यादा की बंपर उछाल आ चुकी है।

क्यों लगी है सोने-चांदी के दामों में आग?

क्यों लगी है सोने-चांदी के दामों में आग? 6 / 6

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मिडिल-ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम की अनिश्चितताओं ने निवेशकों को डरा दिया है। जब भी दुनिया में युद्ध या मंदी जैसी स्थिति बनती है, वैश्विक निवेशक शेयर बाजार से पैसे निकालकर सोने में लगाने लगते हैं, क्योंकि सोना सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। इसी भारी मांग के कारण घरेलू बाजार में भी कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन