Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में लगी आग, $116 के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड; जानें दिल्ली-नोएडा से लेकर जयपुर तक आज के रेट
Petrol Price Today: कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊपर की ओर चढ़ रही हैं. ऐसे में हर एक व्यक्ति जो वाहन का इस्तेमाल करता है, उसके लिए यह जानना जरूरी है कि आज 30 मार्च को पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है नहीं ? यहां जानें कि आपके शहर में किस भाव पर पेट्रोल डीजल मिल रहे हैं

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग के बावजूद, भारतीय तेल कंपनियों ने आम आदमी को फिलहाल राहत दी है। आज यानी 30 मार्च 2026 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
क्रूड की कीमतों में तेजी
2 / 7वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी अस्थिरता देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड आज 3% की बढ़त के साथ 116.5 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। इसके बावजूद, भारतीय तेल कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों को स्थिर रखा है।
आपके शहर में पेट्रोल की कीमत
3 / 7नई दिल्ली ₹94.77 कोलकाता ₹105.45 मुंबई ₹103.50 चेन्नई ₹100.84 गुड़गांव ₹95.51 नोएडा ₹94.90 बेंगलुरु ₹102.96 भुवनेश्वर ₹101.11 चंडीगढ़ ₹94.30 हैदराबाद ₹107.50 जयपुर ₹104.72 लखनऊ ₹94.69 पटना ₹105.34 तिरुवनंतपुरम ₹107.48
आपके शहर में डीजल की कीमत
4 / 7नई दिल्ली ₹87.67 कोलकाता ₹92.02 मुंबई ₹90.03 चेन्नई ₹92.39 गुरुग्राम ₹87.97 नोएडा ₹88.01 बेंगलुरु ₹90.99 भुवनेश्वर ₹92.69 चंडीगढ़ ₹82.45 हैदराबाद ₹95.70 जयपुर ₹90.21 लखनऊ ₹87.81 पटना ₹91.60 तिरुवनंतपुरम ₹96.48
प्रीमियम सेगमेंट की कीमतें
5 / 7दिल्ली में प्रीमियम ईंधन की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है: XP95 पेट्रोल: ₹101.89 प्रति लीटर XG डीजल: ₹91.49 प्रति लीटर
कच्चे तेल में उबाल: $116 के पार
6 / 7पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) जैसे रणनीतिक मार्गों पर मंडराते खतरों के कारण मार्च के महीने में ही ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 50% से अधिक की वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तनाव और बढ़ा, तो तेल कंपनियां आने वाले दिनों में कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।
LPG के दाम
7 / 7घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतें भी आज स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में यह लगभग ₹803 (बिना सब्सिडी) के आसपास उपलब्ध है, जबकि विभिन्न राज्यों में स्थानीय टैक्स के आधार पर कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।