25 April Petrol Diesel Price: जारी हुई नई रेट ल‍िस्‍ट, टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें आज पेट्रोल डीजल के नए भाव

Fuel Price Alert: आज 25 अप्रैल को कच्चे तेल की कीमतों में उबाल देखने को म‍िल रहा है। कच्‍चा तेल $106 के पार चला गया है। ऐसे में सवाल ये है क‍ि क्‍या भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बदले हैं? आज की नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है, यहां देखें।

petrol price today (1)
1 / 9

आज शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को वैश्विक तेल बाजार में मची भारी उथल-पुथल के बीच भारत में ईंधन की कीमतों पर सबकी नजरें टिकी हैं। पश्चिम एशिया के युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) की नाकाबंदी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल $106 प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है।

विज्ञापन

$106 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या आपके शहर में बढ़ गए दाम?

$106 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या आपके शहर में बढ़ गए दाम? 2 / 9

ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी तनाव के कारण वैश्विक तेल सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। ब्रेंट क्रूड $106 प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है। भारत में आज 25 अप्रैल को प्रमुख महानगरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन छोटे शहरों में मामूली बदलाव देखा गया है।

विज्ञापन

$106 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या आपके शहर में बढ़ गए दाम?

$106 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या आपके शहर में बढ़ गए दाम? 3 / 9

ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी तनाव के कारण वैश्विक तेल सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। ब्रेंट क्रूड $106 प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है। भारत में आज 25 अप्रैल को प्रमुख महानगरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन छोटे शहरों में मामूली बदलाव देखा गया है।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज क्या हैं रेट्स?

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज क्या हैं रेट्स?4 / 9

देश के बड़े शहरों में तेल की कीमतें आज इस प्रकार हैं: नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 | डीजल ₹87.67 मुंबई: पेट्रोल ₹103.54 | डीजल ₹90.03 कोलकाता: ₹105.41 | डीजल ₹92.02 चेन्नई: पेट्रोल ₹101.06 | डीजल ₹92.61

विज्ञापन

आपके शहर में आज पेट्रोल का भाव

आपके शहर में आज पेट्रोल का भाव5 / 9

गुड़गांव ₹95.65 नोएडा ₹94.85 बैंगलोर ₹102.96 भुवनेश्वर ₹100.97 चंडीगढ़ ₹94.30 हैदराबाद ₹107.50 जयपुर ₹105.21 लखनऊ ₹94.69 पटना ₹105.59 तिरुवनंतपुरम ₹107.48

आपके शहर में आज डीजल का भाव

आपके शहर में आज डीजल का भाव6 / 9

गुड़गांव ₹88.10 नोएडा ₹87.98 बेंगलुरु ₹90.99 भुवनेश्वर ₹92.55 चंडीगढ़ ₹82.45 हैदराबाद ₹95.70 जयपुर ₹90.65 लखनऊ ₹87.81 पटना ₹91.82 तिरुवनंतपुरम ₹96.48

विज्ञापन

दुनिया की 20% ऊर्जा सप्लाई पर लगा ब्रेक

दुनिया की 20% ऊर्जा सप्लाई पर लगा ब्रेक7 / 9

ईरान और अमेरिका के बीच जारी 'दोहरी नाकाबंदी' के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप है। दुनिया के कुल तेल व्यापार का पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। सप्लाई बाधित होने से भारतीय रिफाइनरियों को $108.55 (इंडियन बास्केट) की दर से तेल खरीदना पड़ रहा है।

तेल कंपनियों का भारी घाटा: क्या आने वाला है कीमतों का बड़ा झटका?

तेल कंपनियों का भारी घाटा: क्या आने वाला है कीमतों का बड़ा झटका?8 / 9

सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) को फिलहाल पेट्रोल पर ₹20 और डीजल पर ₹100 प्रति लीटर तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार फिलहाल कीमतें स्थिर रखे हुए है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि शांति वार्ता विफल रही, तो कीमतें नई ऊंचाई छू सकती हैं।

विज्ञापन

शांति वार्ता पर टिकी उम्मीदें: क्या कम होंगे कच्चे तेल के दाम?

शांति वार्ता पर टिकी उम्मीदें: क्या कम होंगे कच्चे तेल के दाम?9 / 9

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। यदि इस बातचीत से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलने का रास्ता साफ होता है, तो कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ सकती है, जिससे भारतीय उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन