24 May Petrol Diesel Price: क्‍या आज भी बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के भाव? जारी हो गए नए रेट्स; यहां चेक करें

पेट्रोल-डीजल रेट 24 मई 2026: रविवार सुबह पटना और नोएडा में गिरे तेल के दाम, चेन्नई में बढ़ोतरी। दिल्ली, मुंबई सहित अपने शहर की पूरी रेट लिस्ट यहां देखें।

petrol diesel ka bhav
1 / 5

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में जारी उठापटक और घरेलू टैक्स स्ट्रक्चर के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज (24 मई) सुबह पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। हाल ही में लगातार हुई बढ़ोतरी के बाद आज रविवार को देश के कई बड़े शहरों में तेल की कीमतें स्थिर हैं, तो वहीं पटना, नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में मामूली गिरावट दर्ज कर ग्राहकों को थोड़ी राहत दी गई है। दूसरी तरफ चेन्नई जैसे शहरों में आज कीमतें थोड़ी ऊपर गई हैं। आइए, देखते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस भाव पर बिक रहा है और आपकी जेब पर इसका क्या असर होगा।

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई में आज शांति, बिना बदलाव के पुराने रेट पर मिल रहा तेल

दिल्ली-मुंबई में आज शांति, बिना बदलाव के पुराने रेट पर मिल रहा तेल2 / 5

देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां पिछले दिनों के रेट ही लागू हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल ₹99.51 और डीजल ₹92.49 प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल ₹108.45 और डीजल ₹95.02 प्रति लीटर के पुराने भाव पर ही मिल रहा है।

विज्ञापन

क्‍या है आज आपके शहर में पेट्रोल का भाव

क्‍या है आज आपके शहर में पेट्रोल का भाव 3 / 5

नई दिल्ली ₹99.51 0.00 कोलकाता ₹110.61 -0.03 मुंबई ₹108.45 0.00 चेन्नई ₹105.38 +0.05 गुड़गांव ₹100.16 -0.21 नोएडा ₹99.51 -0.19 बेंगलुरु ₹108.09 0.00 भुवनेश्वर ₹106.10 -0.08 चंडीगढ़ ₹98.95 -0.02 हैदराबाद ₹112.81 0.00 जयपुर ₹109.84 0.00 लखनऊ ₹99.28 -0.03 पटना ₹110.47 -0.53 तिरुवनंतपुरम ₹112.64 0.00

क्‍या है आज आपके शहर में डीजल का भाव

क्‍या है आज आपके शहर में डीजल का भाव 4 / 5

नई दिल्ली ₹92.49 0.00 कोलकाता ₹97.02 0.00 मुंबई ₹95.02 0.00 चेन्नई ₹97.08 +0.08 गुड़गांव ₹92.73 -0.20 नोएडा ₹92.84 -0.19 बेंगलुरु ₹95.99 0.00 भुवनेश्वर ₹97.73 -0.07 चंडीगढ़ ₹86.94 0.00 हैदराबाद ₹100.94 0.00 जयपुर ₹95.05 0.00 लखनऊ ₹92.64 -0.06 पटना ₹96.53 -0.50 तिरुवनंतपुरम ₹101.55 0.00

विज्ञापन

पटना और नोएडा वालों के लिए राहत भरी सुबह, कम हो गए दाम

पटना और नोएडा वालों के लिए राहत भरी सुबह, कम हो गए दाम5 / 5

बिहार की राजधानी पटना में आज तेल कंपनियों ने बड़ी राहत दी है। यहाँ पेट्रोल 53 पैसे सस्ता होकर ₹110.47 और डीजल 50 पैसे गिरकर ₹96.53 प्रति लीटर पर आ गया है। दिल्ली से सटे नोएडा में भी पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर ₹99.51 और डीजल ₹92.84 पर आ गया है। वहीं गुरुग्राम (गुड़गांव) में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे सस्ता हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन