24 April Petrol Diesel Price: 28 रुपये महंगा होगा पेट्रोल? जानें क्‍या है पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतें को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं, ज‍िसमें ये कहा जा रहा है क‍ि पेट्रोल और डीजल के दाम में 28 रुपये का इजाफा हो सकता है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड $103 के पार है। इसी बीच सरकारी कंपन‍ियों ने आज 24 अप्रैल के ल‍िए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। जान‍िये आज आपके शहर में क्या है रेट? यहां देखें पूरी लिस्ट

petrol price today (13)
1 / 7

आज शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग के बीच भारतीय पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। $103 प्रति बैरल के पार पहुंच चुके ब्रेंट क्रूड और खाड़ी देशों में जारी युद्ध के बीच आम आदमी के लिए राहत और चिंता दोनों की खबरें हैं।

विज्ञापन

सरकार ने अफवाहों पर दिया बड़ा बयान

सरकार ने अफवाहों पर दिया बड़ा बयान 2 / 7

सोशल मीडिया पर विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹25-28 की भारी बढ़ोतरी की खबरें वायरल हो रही हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा है कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें, फिलहाल कीमतें स्थिर रखने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज क्या हैं रेट्स?

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज क्या हैं रेट्स?3 / 7

आज 24 अप्रैल को दिल्ली और मुंबई में कीमतें स्थिर हैं, जबकि कोलकाता में मामूली बदलाव देखा गया है: नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 | डीजल ₹87.67 मुंबई: पेट्रोल ₹103.54 | डीजल ₹90.03 कोलकाता: पेट्रोल ₹105.45 (₹0.04 की बढ़त) | डीजल ₹92.02 चेन्नई: पेट्रोल ₹100.93 (₹0.13 की गिरावट) | डीजल ₹92.48

ठप पड़ी सप्लाई चेन और $103 के पार कच्चा तेल

ठप पड़ी सप्लाई चेन और $103 के पार कच्चा तेल4 / 7

ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त किए जाने के बाद 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। दुनिया के 20% ऊर्जा निर्यात का रास्ता बंद होने से ब्रेंट क्रूड $103 प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रहा है। गुजरात के कांडला जा रहा एक जहाज भी इस तनाव के बीच फंस गया है।

विज्ञापन

पेट्रोल पर ₹20 और डीजल पर ₹100 का नुकसान!

पेट्रोल पर ₹20 और डीजल पर ₹100 का नुकसान!5 / 7

सरकार ने खुलासा किया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद भारत में कीमतें नहीं बढ़ी हैं। इसके चलते सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल पर ₹20 और डीजल पर ₹100 प्रति लीटर तक का घाटा उठा रही हैं। पिछले चार साल से पंप की कीमतें लगभग फ्रीज हैं।

एनसीआर के शहरों में घटे दाम

एनसीआर के शहरों में घटे दाम6 / 7

दिल्ली से सटे शहरों में आज ईंधन थोड़ा सस्ता हुआ है: गुरुग्राम: पेट्रोल ₹0.37 और डीजल ₹0.36 कम हुआ। नोएडा: पेट्रोल ₹0.16 और डीजल ₹0.20 सस्ता हुआ। जयपुर: यहां भी डीजल में ₹0.48 की बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन

क्या बढ़ेंगी कीमतें?

क्या बढ़ेंगी कीमतें?7 / 7

कच्चा तेल $70 से बढ़कर $119 तक गया और अब $103-106 के आसपास है। लागत में 50% से ज्यादा की बढ़त के बावजूद सरकार महंगाई को देखते हुए रेट्स को काबू में रखने की कोशिश कर रही है। फिलहाल सप्लाई सुरक्षित करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन