2 April Petrol Price: 2 अप्रैल के ल‍िए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी; चेक करें

2 April Petrol Diesel Price: दुनिया में युद्ध का खौफ है, पर भारत के सरकारी पंपों पर पेट्रोल-डीजल के दाम अब भी लॉक हैं। हालांकि, प्रीमियम पेट्रोल और प्राइवेट पंपों (Shell/Nayara) पर कीमतें आसमान छू रही हैं। $105 के पार क्रूड ऑयल और कमजोर होता रुपया... क्या ये राहत ज्यादा दिन टिकेगी? अपनी जेब का हाल यहां देखें!

oil price
1 / 8

पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी भारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज 2 अप्रैल 2026 को भी सरकारी तेल कंपनियों ने आम पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। सरकार फिलहाल जनता को महंगाई के प्राइस शॉक से बचाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

प्रीमियम पेट्रोल-डीजल हुआ बहुत महंगा

प्रीमियम पेट्रोल-डीजल हुआ बहुत महंगा2 / 8

अगर आप लग्जरी कार या सुपरबाइक चलाते हैं, तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ गया है। 100-ऑक्टेन वाला XP100 पेट्रोल ₹11 महंगा होकर ₹160 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, प्रीमियम डीजल Xtra Green भी ₹92.99 प्रति लीटर हो गया है।

विज्ञापन

प्राइवेट पंपों पर तेल का करंट, डीजल 25 महंगा

प्राइवेट पंपों पर तेल का करंट, डीजल 25 महंगा3 / 8

सरकारी पंपों पर भले ही राहत हो, लेकिन Shell और Nayara जैसे प्राइवेट पंपों पर हाहाकार है। इन कंपनियों ने डीजल के दाम में एकमुश्त ₹25.01 और पेट्रोल में ₹7.41 की भारी बढ़ोतरी कर दी है। बेंगलुरु में अब इनका डीजल ₹123 के पार है

आज पेट्रोल का भाव

आज पेट्रोल का भाव4 / 8

नई दिल्ली : 94.72 रुपये मुंबई : 104.21 रुपये कोलकाता : 103.94 रुपये चेन्नई : 100.75 रुपये अहमदाबाद : 94.49 रुपये बेंगलुरु : 102.92 रुपये हैदराबाद :107.46 रुपये जयपुर: 104.72 रुपये लखनऊ: 94.69 रुपये पुणे: 104.04 रुपये चंडीगढ़: 94.30 रुपये इंदौर: 106.48 रुपये पटना: 105.58 रुपये सूरत: 95.00 रुपये नासिक: 95.50 रुपये (सरकारी कंपन‍ियों के भाव )

विज्ञापन

आज डीजल का भाव

आज डीजल का भाव5 / 8

नई दिल्ली : 87.62 रुपये मुंबई : 92.15 रुपये कोलकाता : 90.76 रुपये चेन्नई : 92.34 रुपये अहमदाबाद : 90.17 रुपये बेंगलुरु : 89.02 रुपये हैदराबाद : 95.70 रुपये जयपुर : 90.21 रुपये लखनऊ : 87.80 रुपये पुणे : 90.57 रुपये चंडीगढ़ : 82.45 रुपये इंदौर : 91.88 रुपये पटना : 93.80 रुपये सूरत : 89.00 रुपये नासिक : 89.50 रुपये (ये सरकारी कंपन‍ियों के भाव हैं)

क्यों लग रही है वैश्विक बाजार में आग?

क्यों लग रही है वैश्विक बाजार में आग?6 / 8

पूरी दुनिया की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर हैं। दुनिया का 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है, जो युद्ध की वजह से खतरे में है। ब्रेंट क्रूड $115 के स्तर को छूने के बाद अब भी $105 के ऊपर बना हुआ है।

विज्ञापन

क्या आगे बढ़ेंगे आम पेट्रोल-डीजल के दाम?

क्या आगे बढ़ेंगे आम पेट्रोल-डीजल के दाम?7 / 8

यह सबसे बड़ा सवाल है! सरकारी कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) फिलहाल घाटा खुद झेल रही हैं। लेकिन अगर कच्चा तेल लंबे समय तक $100 के ऊपर रहा और रुपया कमजोर हुआ, तो आने वाले दिनों में आम पेट्रोल-डीजल भी महंगा होना तय है।

एक SMS और मोबाइल पर आएगा ताजा रेट

एक SMS और मोबाइल पर आएगा ताजा रेट8 / 8

बिना पेट्रोल पंप जाए अपने शहर का रेट जानना आसान है। बस अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजें: Indian Oil: RSP <शहर कोड> भेजें 9224992249 पर। BPCL: RSP भेजें 9223112222 पर। HPCL: HP Price भेजें 9222201122 पर।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन