19 April Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल का रेट आज घटा या बढ़ा? देखें अपने शहर की प्राइस लिस्ट

मिडिल ईस्ट में ईरान और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर संकट गहराया है। वहीं कच्चे तेल के दामों में भी उतार-चढ़ाव जारी हैं। इस बीच भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। आज 19 अप्रैल को भी देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है तो आइए जानते हैं कि आज देश में पेट्रोल-डीजल कितने का मिलेगा?

Petrol Diesel price
1 / 5

आज 19 अप्रैल दिन रविवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। लास्ट टाइम पेट्रोल-डीजल के रेट साल 2022 में बढ़े थे। आज मिडिल ईस्ट में संकट के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने पर भी पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं।  शेल इंडिया कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 को पेट्रोल का रेट बढ़ाया था। उसके बाद किसी प्राइवेट कंपनी ने भी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी का पेट्रोल-डीजल का रेट

प्राइवेट कंपनी का पेट्रोल-डीजल का रेट2 / 5

1 अप्रैल को प्राइवेट तेल कंपनी शेल इंडिया ने पेट्रोल का रेट 7.4 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 25 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था। आज शेल इंडिया के पेट्रोल का रेट 119.85 रुपये और डीजल का रेट 123 रुपये प्रति लीटर है। शेल इंडिया के पेट्रोल पंपों पर पावर पेट्रोल का रेट 129.85 रुपये प्रति लीटर और प्रीमियम डीजल का रेट 133 रुपये प्रति लीटर है। नायरा कंपनी ने भी मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए थे। नायरा ने पेट्रोल का रेट 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था। 1 अप्रैल को इंडियन ऑयल के XP100 पेट्रोल का रेट 11 रुपये प्रति लीटर बढ़ा था। आज इसका रेट 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर है। वहीं प्रीमियम डीजल का रेट 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये हो गया है।

विज्ञापन

आज क्या है पेट्रोल का रेट

आज क्या है पेट्रोल का रेट 3 / 5

दिल्ली में आज पेट्रोल का रेट 94.77 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 104.21 रुपये, हैदरबाद में 94.49 रुपये, चेन्नई में 100.75 रुपये, अहमदाबाद में 94.49 रुपये, बेंगलुरू में 102.92 रुपये, लखनऊ में 94.69 रुपये, पुणे में 104.04 रुपये, चंडीगढ़ में 94.30 रुपये, इंदौर में 106.48 रुपये, पटना में 105.58 रुपये, सूरत में 95 रुपये, नासिक में 95.50 रुपये है।

डीजल का क्या है ताजा रेट

डीजल का क्या है ताजा रेट4 / 5

दिल्ली में आज डीजल का रेट प्रति लीटर 87.67 रुपये, अहमदाबाद में 90.17 रुपये, जयपुर में 90.21 रुपये, लखनऊ में 90.57 रुपये, कोलकाता में 90.76 रुपये, चेन्नई में 92.34 रुपये, हैदराबाद में 95.70 रुपये, पुणे में 90.57 रुपये, चंडीगढ़ में 82.45 रुपये, इंदौर में 91.88 रुपये, पटना में 93.80 रुपये, सूरत में 89 रुपये, नासिक में 89.59 रुपये है।

विज्ञापन

कच्चे तेल का सप्लाई हो सकती बाधित

कच्चे तेल का सप्लाई हो सकती बाधित5 / 5

बता दें कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को ईरान की अलावा अन्य सभी देशों के लिए खोल दिया था। लेकिन अमेरिका ने ईरान के लिए होर्मुज को ब्लॉक रखने का ऐलान किया था, लेकिन ईरान ने अपना फैसला पलटकर होर्मुज को फिर से बंद कर दिया। वहीं अब होर्मुज से भारतीय जहाजों की क्रॉसिंग भी बंद हो गई है। ऐसे में अब देश में कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने से पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन