17 May Petrol Diesel Price: महंगाई के बीच जारी हुआ पेट्रोल-डीजल का नया भाव, देखें नई लिस्ट

Petrol Diesel Price Today: अगर आप आज अपनी कार की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं तो जरा रुक‍िए। क्‍योंक‍ि पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी कर द‍िए गए हैं। जान‍िये आपके शहर में आज पेट्रोल डीजल का भाव क्‍या है?

petrol diesel price
1 / 8

पश्चिम एशिया (Mid-East) संकट और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में तेल सप्लाई बाधित होने के कारण लंबे समय के बाद भारतीय उपभोक्ताओं को ईंधन का बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की एकमुश्त भारी बढ़ोतरी की गई, जो पिछले 4 वर्षों में सबसे बड़ा बदलाव है। इस बढ़ोतरी के बाद आज रविवार, 17 मई को देश के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर स्थिर बनी हुई हैं। आइए, स्लाइड दर स्लाइड जानते हैं कि आज आपके शहर में तेल की नई दरें क्या हैं और सरकार ने महंगाई के बीच क्या नए कड़े कदम उठाए हैं।

विज्ञापन

पेट्रोल डीजल के भाव

पेट्रोल डीजल के भाव 2 / 8

ईंधन की कीमतों में इतनी तेज बढ़ोतरी पहली बार नहीं देखी गई है। पिछले 12 सालों में, 2014 से अब तक, पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई बार बढ़ी हैं।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR: 4 साल के उच्चतम स्तर पर ईंधन

दिल्ली-NCR: 4 साल के उच्चतम स्तर पर ईंधन3 / 8

राजधानी में शुक्रवार की वृद्धि के बाद पेट्रोल अब ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर पर बिक रहा है। (पहले पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 था)। नोएडा में पेट्रोल ₹97.97 और गुरुग्राम में ₹98.42 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। यह मई 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है।

मुंबई और कोलकाता: जेब पर बढ़ा बोझ

मुंबई और कोलकाता: जेब पर बढ़ा बोझ4 / 8

आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का रेट ₹106.68 प्रति लीटर और डीजल का भाव ₹93.14 प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जो महानगरों में काफी अधिक है। कोलकाता में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए ₹108.74 और डीजल के लिए ₹95.13 चुकाने पड़ रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) की दरों में अंतर के कारण ये कीमतें भिन्न हैं।

विज्ञापन

पेट्रोल की कीमत

पेट्रोल की कीमत 5 / 8

नई दिल्ली ₹97.77, कोलकाता ₹108.70, मुंबई ₹106.68, चेन्नई ₹103.67, गुड़गांव ₹98.47, नोएडा ₹97.76, बेंगलुरु ₹106.17, भुवनेश्वर ₹104.57, चंडीगढ़ ₹97.27, हैदराबाद ₹110.89, जयपुर ₹107.61, लखनऊ ₹97.72, पटना ₹108.92, तिरुवनंतपुरम ₹110.61,

डीजल का भाव क्‍या है

डीजल का भाव क्‍या है6 / 8

नई दिल्ली ₹90.67, कोलकाता ₹95.13, मुंबई ₹93.14, चेन्नई ₹95.25, गुड़गांव ₹90.94, नोएडा ₹90.99, बेंगलुरु ₹94.10, भुवनेश्वर ₹96.11, चंडीगढ़ ₹85.25, हैदराबाद ₹98.96, जयपुर ₹92.90, लखनऊ ₹91.01, पटना ₹94.97, तिरुवनंतपुरम ₹99.38 ,

विज्ञापन

पेट्रोल के बाद अब CNG पर भी चली दोहरी तलवार

पेट्रोल के बाद अब CNG पर भी चली दोहरी तलवार7 / 8

केंद्र सरकार ने केवल पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि सीएनजी (CNG) की कीमतों में भी ₹2 प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया है। दिल्ली, मुंबई और आस-पास के शहरों में आज से सीएनजी कारों, ऑटो और कमर्शियल वाहनों को चलाना और भी महंगा हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्ट किराया बढ़ने की पूरी आशंका है।

सरकार की सख्ती: एक्सपोर्ट पर नया टैक्स और गोल्ड ड्यूटी में उछाल

सरकार की सख्ती: एक्सपोर्ट पर नया टैक्स और गोल्ड ड्यूटी में उछाल8 / 8

घरेलू बाजार में तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वित्त मंत्रालय ने पेट्रोल के निर्यात (Export) पर ₹3 प्रति लीटर की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगा दी है। इसके साथ ही सरकार ने विदेशी मुद्रा भंडार और रुपये की वैल्यू बचाने के लिए सोने पर कस्टम ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है और नागरिकों से कम सोना खरीदने की अपील की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन