Petrol Diesel Price 13 April: क्‍या भारत में आज बढ़ गए पेट्रोल डीजल के दाम? जानें अपने शहर का ताजा रेट

प‍श्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में की गई घेराबंदी के ऐलान के बावजूद, भारतीय आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। 13 अप्रैल 2026 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

PETROL -DIESEL.jpg (1)
1 / 7

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $104 के करीब पहुंचने के बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत विफल होने के बाद वैश्विक तनाव बढ़ा है, लेकिन घरेलू बाजार में फिलहाल शांति है।

विज्ञापन

कच्‍चे तेल के दाम में लगी आग की आंच क्‍या भारत को झुलसाएगी?

कच्‍चे तेल के दाम में लगी आग की आंच क्‍या भारत को झुलसाएगी? 2 / 7

कच्‍चे तेल की कीमतों को लेकर ग्लोबल मार्केट में काफी हलचल है। ल‍िहाजा अब लोगों के मन में ये सवाल है क‍ि कच्‍चे तेल के दाम में लगी आग की आंच भारतीय बाजार तक भी पहुंच जाएगी? अगर ऐसा होता है तो भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा होना तय है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच 13 अप्रैल को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव क्‍या हैं, यहां चेक करें

विज्ञापन

आज पेट्रोल की कीमत

आज पेट्रोल की कीमत3 / 7

नई दिल्ली ₹94.77 कोलकाता ₹105.41 मुंबई ₹103.54 चेन्नई ₹100.93 गुड़गांव ₹95.65 नोएडा ₹95.16 बेंगलुरु ₹102.92 भुवनेश्वर ₹101.19 चंडीगढ़ ₹94.30 हैदराबाद ₹107.50 जयपुर ₹105.21 लखनऊ ₹94.73 पटना ₹105.23 तिरुवनंतपुरम ₹107.48

आज डीतल की कीमत

आज डीतल की कीमत4 / 7

नई दिल्ली ₹87.67 कोलकाता ₹92.02 मुंबई ₹90.03 चेन्नई ₹92.48 गुड़गांव ₹88.10 नोएडा ₹88.31 बेंगलुरु ₹90.99 भुवनेश्वर ₹92.76 चंडीगढ़ ₹82.45 हैदराबाद ₹95.70 जयपुर ₹90.65 लखनऊ ₹87.86 पटना ₹91.49 तिरुवनंतपुरम ₹96.48

विज्ञापन

कमर्शियल डीजल और LPG की कीमतों ने दिया झटका

कमर्शियल डीजल और LPG की कीमतों ने दिया झटका5 / 7

जहां आम आदमी के लिए कीमतें स्थिर हैं, वहीं कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने इंडस्ट्रियल डीजल के दाम में 25% (₹28.22) की भारी बढ़ोतरी की है। साथ ही, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG की कीमत भी अब दिल्ली में ₹2,078.50 हो गई है।

आखिर क्यों नहीं बढ़ रही कीमतें?

आखिर क्यों नहीं बढ़ रही कीमतें?6 / 7

विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी राज्य चुनावों को देखते हुए सरकार कीमतों को नियंत्रण में रखना चाहती है। घाटे को कम करने के लिए एक नई व्यवस्था के तहत सरकारी तेल कंपनियां अब रिफाइनरियों से डिस्काउंटेड प्राइस पर तेल खरीद रही हैं, ताकि जनता पर बोझ न पड़े।

विज्ञापन

घरेलू गैस (14.2 kg) में राहत बरकरार

घरेलू गैस (14.2 kg) में राहत बरकरार7 / 7

आम रसोई पर महंगाई का वार फिलहाल थमा हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी भी ₹913 पर स्थिर है। इसमें मार्च के बाद से कोई बदलाव नहीं देखा गया है, जो गृहणियों के लिए एक बड़ी राहत है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन