12 May Petrol Rate: पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए? कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक क‍ितना है 1 लीटर तेल का भाव, जानें

12 May Petrol Rate Today: कार या बाइक की टंकी फुल कराने से पहले ये जान लें क‍ि आपके शहर में आज पेट्रोल डीजल के भाव में क‍ितना बदलाव क‍िया गया है।

petrol-diesel price today
1 / 5

Petrol Diesel Rate Today: ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें काफी अस्थिर हो गई हैं। इस स्थिति ने होर्मुज स्‍ट्रेट (Strait of Hormuz) से होने वाली तेल की शिपमेंट में रुकावटों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। ऐसे में भारत की सरकारी तेल कंपन‍ियों के ऊपर कीमतें बढ़ाने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

तेल की कीमतों को लेकर च‍िंताएं बढ़ी

तेल की कीमतों को लेकर च‍िंताएं बढ़ी 2 / 5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बार-बार की अपीलों के बाद भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, जिनमें उन्होंने नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने, खाने के तेल का इस्तेमाल घटाने और अगले साल तक सोने की खरीदारी टालने का आग्रह किया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सबकी नजर है और केंद्र सरकार ने अभी तक खुदरा ईंधन की कीमतों में किसी भी बदलाव की घोषणा नहीं की है, ऐसे में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या ईंधन की राशनिंग की जा सकती है।

विज्ञापन

आज पेट्रोल की कीमत

आज पेट्रोल की कीमत 3 / 5

कश्‍मीर ₹100.94 नई दिल्ली ₹94.77 कोलकाता ₹105.45 मुंबई ₹103.54 चेन्नई ₹100.80 गुड़गांव ₹95.36 नोएडा ₹95.05 बेंगलुरु ₹102.96 भुवनेश्वर ₹101.11 चंडीगढ़ ₹94.30 हैदराबाद ₹107.46 जयपुर ₹104.48 लखनऊ ₹94.65 पटना ₹105.23 तिरुवनंतपुरम ₹107.48 कन्‍याकुमारी 102.03

आज डीजल का भाव

आज डीजल का भाव4 / 5

कश्‍मीर ₹86.06 नई दिल्ली ₹87.67 कोलकाता ₹92.02 मुंबई ₹90.03 चेन्नई ₹92.39 गुड़गांव ₹87.83 नोएडा ₹88.19 बेंगलुरु ₹90.99 भुवनेश्वर ₹92.69 चंडीगढ़ ₹82.45 हैदराबाद ₹95.70 जयपुर ₹89.99 लखनऊ ₹87.76 पटना ₹91.49 तिरुवनंतपुरम ₹96.48 कन्‍याकुमारी ₹93.65

विज्ञापन

एसएमएस (SMS) से ऐसे जानें अपने शहर का रेट

एसएमएस (SMS) से ऐसे जानें अपने शहर का रेट5 / 5

आप घर बैठे सिर्फ एक मैसेज से दाम जान सकते हैं। कैसे: RSP <स्पेस> शहर का कोड लिखकर 9224992249 (Indian Oil) पर भेजें। BPCL ग्राहक 9223112222 पर मैसेज कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन