12 April Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट जारी, जानें आज अपने शहर के तेल का भाव

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता फेल होने के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं भारत में भी आज के पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हो गए हैं, जिसमें कुछ शहरों में तेल के रेट में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आइए जानते हैं कि आज 12 अप्रैल को दुनिया में कच्चे तेल और देश में पेट्रोल-डीजल का रेट क्या है?

12 April Petrol Diesel Price
1 / 6

आज 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का दाम 96.57 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं ब्रेंट क्रूड का रेट 95.20 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं भारत में तीनों तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पेट्रोल-डीजल के रेटों में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन अलग-अलग राज्यों में टैक्स के चलते कीमतों में मामूली बदलाव आया है।

विज्ञापन

दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल का रेट

दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल का रेट2 / 6

बता दें कि दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर है। कल भी पेट्रोल की कीमत इतनी ही थी, यानी कल से लेकर अबतक दिल्ली में पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अप्रैल 2026 में पेट्रोल की अधिकतम कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर थी और न्यूनतम भी 94.77 रुपये प्रति लीटर ही रही है। वहीं दिल्ली में आज डीजल का रेट 87 रुपये 67 पैसे प्रति लीटर रहा है।

विज्ञापन

मुंबई-चेन्नई में आज पेट्रोल-डीजल का रेट

मुंबई-चेन्नई में आज पेट्रोल-डीजल का रेट3 / 6

देश के अन्य 3 महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है। आज कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.45 रुपये मे मिलेगा, वहीं डीजल का रेट 91.76 प्रति लीटर है। इसके अलाव चेन्नई में भी आज एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.06 रुपये चुकाने होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपये प्रति लीटर है।

देश के 24 राज्यों में पेट्रोल-डीजल का रेट

देश के 24 राज्यों में पेट्रोल-डीजल का रेट4 / 6

आंध्र प्रदेश में आज पेट्रोल कर रेट 109.44 रुपये, अरुणाचल प्रदेश में 92.50 रुपये, असम में 98.82 रुपये, बिहार में 106.26 रुपये, चंडीगढ़ में 94.30 रुपये, छत्तीसगढ़ में 101.32 रुपये, दादरा और नगर हवेली में 92.57 रुपये, दमन और दीव में 92.92 रुपये, गोवा में 96.50 रुपये, गुजरात में 94.99 रुपये, हरियाणा में 95.75 रुपये, हिमाचल प्रदेश में 94.60 रुपये, जम्मू और कश्मीर में 99.26 रुपये, झारखंड में 98.58 रुपये, कर्नाटक में 103.28 रुपये, केरल में 106.41 रुपये, मध्य प्रदेश में 107.46 रुपये, महाराष्ट्र में 104.79 रुपये, मणिपुर में 99.78 रुपये, मेघालय में 95.95 रुपये, मिजोरम में 99.25 रुपये, नागालैंड में 98.19 रुपये, ओडिशा में 102.05 रुपये, पुदुचेरी में 96.47 रुपये, पंजाब में 97.99 रुपये, राजस्थान में 105.43 रुपये, सिक्किम में 103.45 रुपये, तमिलनाडु में 101.85 रुपये, तेलंगाना में 108 रुपये, त्रिपुरा में 97.33 रुपये, उत्तर प्रदेश में 95.15 रुपये, उत्तराखंड में 93.95 रुपये और पश्चिम बंगाल में 105.74 रुपये है।

विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल रेट वैट के कारण राज्यवार अलग-अलग

पेट्रोल-डीजल रेट वैट के कारण राज्यवार अलग-अलग5 / 6

बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दामों पर राज्य सरकारों के VAT (Value-Added Tax) लगाया जाता है, जो हर राज्य में अलग-अलग होता है। इसलिए हर राज्य में पेट्रोल-डीजल का रेट अलग-अलग होता है। पेट्रोल और डीजल पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) भी नहीं लगता है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल पर जीएसटी लगने से सरकारें का रेवेन्यू घट जाएगा।

पेट्रोल और डीजल का रेट कैसे तय होता?

पेट्रोल और डीजल का रेट कैसे तय होता? 6 / 6

बता दें कि भारत में पेट्रोल की खुद्रा बाजार की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट-बढ़ोतरी और सरकार के द्वारा लगाए गए वैट पर निर्भर करता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने डीजल पर एक्‍सपोर्ट चार्ज को 21.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर दोगुना यानी 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया था। वहीं जेट फ्यूल (ATF) पर एक्‍सपोर्ट चार्ज को 29.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दिया था, जबकि पेट्रोल पर इस चार्ज को शून्‍य ही रखा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन