10 May Petrol Diesel Price : आज क‍ितने रुपये लीटर हैं पेट्रोल-डीजल? टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें

Petrol Diesel Price Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, भारत में ईंधन की कीमतें 15 मई से पहले बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को हर महीने लगभग 30,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हो रहा है। जान‍िये आज पेट्रोल डीजल के दाम में इजाफा हुआ है या दाम स्‍थ‍िर हैं?

petrol price today 10 may
1 / 6

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं को चिंता में डाल दिया है। भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर तेल कंपनियों ने कीमतों को काफी हद तक स्थिर रखने की कोशिश की है, लेकिन राज्यों के टैक्स और ढुलाई के खर्च ने कुछ शहरों में गणित बदल दिया है। आइए देखते हैं, आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए आपको कितनी कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन

ग्लोबल मार्केट का हाल: क्यों है खलबली?

ग्लोबल मार्केट का हाल: क्यों है खलबली?2 / 6

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई (WTI) की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। पश्चिमी एशिया के तनाव ने सप्लाई चेन को प्रभावित किया है। कच्चे तेल की कीमतों में $100 के पार रहने की संभावनाओं ने भारतीय तेल कंपनियों (OMCs) पर दबाव बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

आपके शहर में क्‍या है पेट्रोल की कीमत

आपके शहर में क्‍या है पेट्रोल की कीमत 3 / 6

नई दिल्ली ₹94.77 कोलकाता ₹105.41 मुंबई ₹103.54 चेन्नई ₹100.80 गुड़गांव ₹95.48 नोएडा ₹95.12 बेंगलुरु ₹102.92 भुवनेश्वर ₹101.19 चंडीगढ़ ₹94.30 हैदराबाद ₹107.46 जयपुर ₹104.94 लखनऊ ₹94.73 पटना ₹105.23 तिरुवनंतपुरम ₹107.49

आपके शहर में डीजल की कीमत

आपके शहर में डीजल की कीमत 4 / 6

नई दिल्ली ₹87.67 कोलकाता ₹92.02 मुंबई ₹90.03 चेन्नई ₹92.39 गुड़गांव ₹87.94 नोएडा ₹88.29 बेंगलुरु ₹90.99 भुवनेश्वर ₹92.76 चंडीगढ़ ₹82.45 हैदराबाद ₹95.70 जयपुर ₹90.41 लखनऊ ₹87.86 पटना ₹91.49 तिरुवनंतपुरम ₹96.48

विज्ञापन

तेल की बचत के लिए अपनाएं ये टिप्स

तेल की बचत के लिए अपनाएं ये टिप्स5 / 6

टायर प्रेशर सही रखें, गाड़ी को नियमित सर्विस कराएं और रेड लाइट पर इंजन बंद कर दें। आप 'RSP' कोड लिखकर 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर की सटीक कीमत घर बैठे जान सकते हैं।

पेट्रोल डीजल की कीमत में इजाफा

पेट्रोल डीजल की कीमत में इजाफा6 / 6

वैश्विक तेल संकट के बावजूद, केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें स्थिर रखी हैं, और इस बोझ का एक बड़ा हिस्सा खुद उठाया है। सूत्रों के अनुसार, सरकार और तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) पेट्रोल पर प्रति लीटर 24 रुपये तक का बोझ खुद उठा रही हैं। ऐसे में यह संभव है क‍ि कंपन‍ियां तेल के भाव बढ़ा दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन