10 June Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स जारी, टंकी फुल कराने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल का भाव

Fuel Price Update 2026: 10 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर द‍िख रहा है, लेकिन 15 मई से अब तक 7.5 रुपये प्रति लीटर भाव बढ़े हैं। जानें पूरी रिपोर्ट।

PETROL.jpg (7)
1 / 7

बुधवार, 10 जून को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हालांकि स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन हाल के दिनों में हुए तगड़े इजाफे ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पिछले दो हफ्तों से भी कम समय में तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने चार बार कीमतें बढ़ाकर उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। इसके चलते ईंधन के दाम मई 2022 के बाद से अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (Record High) पर पहुंच चुके हैं। इस भारी बढ़ोतरी के विरोध में अब देश भर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आइए, जानते हैं कि तेल के दाम अचानक क्यों बढ़े और कहां इसके खिलाफ उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं।

विज्ञापन

₹7.5 प्रति लीटर तक महंगे हुए दाम

₹7.5 प्रति लीटर तक महंगे हुए दाम2 / 7

हालांकि आज तेल के दाम स्थिर हैं, लेकिन इससे पहले सोमवार, 25 मई को पेट्रोल-डीजल में ₹2.50 प्रति लीटर से ज्यादा की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। 15 मई से लेकर अब तक दो हफ्तों से भी कम समय में ईंधन की कीमतों में कुल ₹7.5 प्रति लीटर का भारी-भरकम इजाफा हो चुका है, जिसने घरेलू बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। अमेरिकी हमलों से हिला बाजार! 1% महंगा हुआ कच्चा तेल, शेयर बाजार टूटने की आशंका, सोना भी फिसला

विज्ञापन

मई 2022 के बाद रिकॉर्ड स्तर पर कीमतें, मार्च 2024 की राहत हुई बेअसर

मई 2022 के बाद रिकॉर्ड स्तर पर कीमतें, मार्च 2024 की राहत हुई बेअसर3 / 7

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अब मई 2022 के बाद के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले करीब दो साल से ज्यादा समय तक कीमतें लगभग शांत थीं। मार्च 2024 में सरकार ने ₹2 प्रति लीटर की मामूली कटौती कर जनता को राहत दी थी, लेकिन हालिया ₹7.5 की बढ़ोतरी ने उस राहत को पूरी तरह बेअसर कर दिया है।

क्यों लगी तेल में आग? पश्चिम एशिया संकट और 'प्राइस पास-ऑन' में देरी

क्यों लगी तेल में आग? पश्चिम एशिया संकट और 'प्राइस पास-ऑन' में देरी4 / 7

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध और तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में आए इस उछाल के बोझ को ग्राहकों तक पहुंचाने (Price Pass-on) में तेल कंपनियों की तरफ से कुछ देरी हुई थी, जिसकी भरपाई अब लगातार चार बार कीमतें बढ़ाकर की गई है। LPG संकट के बीच IRCTC का बड़ा फैसला, इंडक्शन चूल्हों पर पकेगा यात्रियों का भोजन

विज्ञापन

सड़कों पर उतरा विपक्ष:

सड़कों पर उतरा विपक्ष:5 / 7

ईंधन और एलपीजी की आसमान छूती कीमतों के विरोध में मंगलवार को कर्नाटक के कालाबुरगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित यह आंदोलन सेडम रोड से शुरू होकर अन्नपूर्णा क्रॉस तक गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने व्यस्त चौराहे पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी। गेसकॉम (Gescom) के चेयरमैन प्रवीण पाटिल हरवल, रेणुका सिंगे और शकील अहमद सरदगी ने सभा को संबोधित करते हुए गरीब परिवारों पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए कीमतें तुरंत वापस लेने की मांग की।

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल का भाव

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल का भाव6 / 7

नई दिल्ली ₹102.12, कोलकाता ₹113.47, मुंबई ₹111.21, चेन्नई ₹107.77, गुड़गांव ₹102.62, नोएडा ₹102.09, बैंगलोर ₹110.91, भुवनेश्वर ₹108.89, चंडीगढ़ ₹101.54, हैदराबाद ₹115.72, जयपुर ₹112.98, लखनऊ ₹101.89, पटना ₹114.24, तिरुवनंतपुरम ₹115.41

विज्ञापन

डीजल का भाव भी जान लें

डीजल का भाव भी जान लें7 / 7

नई दिल्ली ₹95.20, कोलकाता ₹99.82, मुंबई ₹97.83, चेन्नई ₹99.58, गुड़गांव ₹95.30, नोएडा ₹95.54, बैंगलोर ₹98.80, भुवनेश्वर ₹100.60, चंडीगढ़ ₹89.47, हैदराबाद ₹103.82, जयपुर ₹98.06, लखनऊ ₹95.36, पटना ₹100.20, तिरुवनंतपुरम ₹104.22

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन