[1 July] Petrol Diesel Price Today: 1 जुलाई को बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम! चेक करें आपके शहर में क्‍या है आज तेल का भाव

Petrol Diesel Rate 1 July 2026: देश में आज से विंडफॉल टैक्स बदलने के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं क‍िया गया है। लेक‍िन बेंगलुरु और नोएडा सहित कई शहरों में टैक्‍स के कारण तेल, कुछ पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और पटना के ताजा भाव यहां देखें।

Petrol-Diesel.jpg (16)
1 / 6

Fuel Price Today: नया महीना शुरू होते ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। विंडफॉल टैक्स में बदलाव के बीच आज यानी 1 जुलाई 2026 को नोएडा और बेंगलुरु जैसे शहरों में ईंधन की कीमतें बदल गई हैं। अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले आज की पूरी लिस्ट जरूर देख लें।

विज्ञापन

देश के 4 प्रमुख महानगरों का हाल

देश के 4 प्रमुख महानगरों का हाल2 / 6

दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 | डीजल ₹95.20 मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 | डीजल ₹97.83 कोलकाता: पेट्रोल ₹113.51 | डीजल ₹99.82 चेन्नई: पेट्रोल ₹107.76 | डीजल ₹99.55

विज्ञापन

दिल्ली से सटे नोएडा में महंगा हुआ तेल, गुरुग्राम और लखनऊ में दाम स्थिर

दिल्ली से सटे नोएडा में महंगा हुआ तेल, गुरुग्राम और लखनऊ में दाम स्थिर3 / 6

दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए मिक्स्ड अपडेट है। जहां गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 पर स्थिर है, वहीं नोएडा में आज पेट्रोल 16 पैसे बढ़कर ₹102.12 और डीजल 12 पैसे बढ़कर ₹95.56 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। लखनऊ में भी कीमतें (पेट्रोल ₹101.86, डीजल ₹95.36) पर स्थिर हैं। यह भी पढ़ें :  LPG Gas Cylinder Price Drop Today: 183.50 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, नई रेट लिस्ट जारी; जानें गैस बुक‍िंग की नई कीमत

बेंगलुरु और चंडीगढ़ में भी हुआ बदलाव

बेंगलुरु और चंडीगढ़ में भी हुआ बदलाव4 / 6

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज ईंधन के दामों में सबसे बड़ा बदलाव देखा गया है, यहां पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 79 पैसे महंगा होकर क्रमशः ₹111.68 और ₹99.56 पर आ गया है। वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल में 3 पैसे की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि डीजल ₹89.47 पर ही स्थिर है। यह भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Alert: डीजल पर टैक्स ₹5.5 घटा, लेकिन पेट्रोल पर सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला; जानें जेब पर क्या होगा असर

विज्ञापन

बिहार और राजस्थान में क्या है आज का भाव? (पटना और जयपुर)

बिहार और राजस्थान में क्या है आज का भाव? (पटना और जयपुर)5 / 6

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत ₹113.37 प्रति लीटर के ऊंचे स्तर पर टिकी हुई है। इसी तरह राजस्थान के जयपुर में भी आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यहां पेट्रोल ₹113.19 और डीजल ₹98.25 प्रति लीटर पर बिक रहा है।

इस शहर में मिल रहा है सबसे महंगा डीजल

इस शहर में मिल रहा है सबसे महंगा डीजल6 / 6

आज की लिस्ट के अनुसार, सबसे महंगा खुदरा डीजल केरल के थिरुवनंतपुरम में ₹104.40 प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि हैदराबाद में डीजल का रेट ₹103.82 है। हैदराबाद में पेट्रोल का भाव ₹115.69 और थिरुवनंतपुरम में ₹115.49 पर स्थिर बना हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन