1 जून से 4 रुपये प्रति किलो बढ़ेंगे दूध के दाम, अब इस राज्य में आम आदमी को लगा महंगाई का बड़ा झटका

ईरान के खिलाफ जारी अमेरिका और इजरायल का संघर्ष अब पूरी दुनिया के लिए संकट बन चुका है. भारत समेत कई देशों में ईंधन और रोजमर्रा की चीजों की कीमत आसमान छू रही है. बीते दिनों भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया, जिसके बाद अन्य समान भी महंगे हो गए.

Milma milk price hike
1 / 7

ईरान के खिलाफ जारी अमेरिका और इजरायल का संघर्ष अब पूरी दुनिया के लिए संकट बन चुका है. भारत समेत कई देशों में ईंधन और रोजमर्रा की चीजों की कीमत आसमान छू रही है. बीते दिनों भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया, जिसके बाद अन्य समान भी महंगे हो गए.

विज्ञापन

इस राज्य में बढ़ेंगे दूध के दाम

इस राज्य में बढ़ेंगे दूध के दाम2 / 7

जी हां, केरल के सबसे बड़े दुग्ध सहकारी संगठन मिल्मा ने आम उपभोक्ताओं को महंगाई का नया झटका देते हुए दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. यह नई दरें एक जून 2026 से पूरे राज्य में लागू हो जाएंगी.

विज्ञापन

सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव

सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव3 / 7

केरल सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (KCMMF) की निदेशक मंडल की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया. मिल्मा के उत्पादन लागत में लगातार वृद्धि को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. 1 जून से राज्य भर के सभी मिल्मा दूध पैकेट्स की कीमत 4 रुपये बढ़ जाएगी. यह भी पढ़ें: Bank OTP New Rule: बैंक से पैसे ट्रांसफर के लिए अब डबल OTP, HDFC में मिलेगी सुविधा

किसानों को फायदा

किसानों को फायदा4 / 7

मिल्मा के अध्यक्ष के. एस. मणि ने स्पष्ट किया कि यह संगठन मूल रूप से किसानों का है. इसलिए बढ़ी हुई कीमत का बड़ा हिस्सा सीधे डेयरी किसानों को ही ट्रांसफर किया जाएगा. पशुचारे और पशुपालन की बढ़ती लागत से जूझ रहे किसानों को अब कुछ राहत मिल सकेगी.

विज्ञापन

उत्पादन खर्च बढ़ने का कारण

उत्पादन खर्च बढ़ने का कारण5 / 7

पिछले कुछ वर्षों में पशु आहार, चारे और अन्य इनपुट्स की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है. इन परिस्थितियों में दूध उत्पादन बनाए रखना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया था. कीमत वृद्धि के जरिए उत्पादन लागत को संतुलित करने का प्रयास किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: Meta में फिर बड़ी छंटनी! 8000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, जुकरबर्ग ने क्यों लिया ये फैसला?

आम जनता पर असर

आम जनता पर असर6 / 7

दूध के दाम बढ़ने से न सिर्फ रोजाना की चाय-कॉफी महंगी होगी, बल्कि दही, पनीर, मिठाई और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतें भी प्रभावित होंगी. मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए रसोई का मासिक खर्च बढ़ना तय है.

विज्ञापन

राज्य स्तर पर प्रभाव

राज्य स्तर पर प्रभाव7 / 7

केरल में मिल्मा दूध की सबसे बड़ी और विश्वसनीय ब्रांड है, इसलिए इसकी कीमत वृद्धि का पूरे बाजार पर असर पड़ेगा. निजी डेयरियों को भी कीमत समायोजित करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन