LPG Alert: HP, Indane, BP गैस ग्राहकों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी, भूलकर भी न करें ये काम; वरना...

इन द‍िनों एलपीजी बुक‍िंग को लेकर कई फर्जी संदेश मार्केट में सर्कुलेट हो रहे हैं। इसी बीच भारत सरकार ने LPG ग्राहकों सावधान गैस स‍िलेंडर बुक‍िंग को लेकर और e-KYC के नाम पर वॉट्सऐप पर आ रहे फर्जी मैसेज को लेकर चेतावनी जारी की है। यहां पढ़ें

gas cylinder advisory
1 / 8

Advertisment

LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! e-KYC के नाम पर हो सकता है आपका बैंक खाता खाली

LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! e-KYC के नाम पर हो सकता है आपका बैंक खाता खाली2 / 8

क्या आपको भी डर है कि e-KYC न होने पर आपका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा? सावधान! स्कैमर्स आपकी इसी घबराहट का फायदा उठाकर आपको लूटने की योजना बना रहे हैं। सरकार ने साफ किया है कि e-KYC को लेकर पैनिक करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

क्या सबका कनेक्शन कट जाएगा? जानें असली सच

क्या सबका कनेक्शन कट जाएगा? जानें असली सच3 / 8

सरकार ने स्पष्ट किया है कि e-KYC मुख्य रूप से 'सब्सिडी' (Subsidy) में पारदर्शिता लाने के लिए है। यदि आप सब्सिडी का लाभ नहीं ले रहे हैं, तो आपका कनेक्शन नहीं रोका जाएगा। सत्यापन की प्रक्रिया केवल उन लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो सीधे बैंक खाते में सब्सिडी पाना चाहते हैं।

WhatsApp पर आए ऐसे मैसेज तो तुरंत करें डिलीट

WhatsApp पर आए ऐसे मैसेज तो तुरंत करें डिलीट4 / 8

स्कैमर्स वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर दावा कर रहे हैं कि आज ही अपनी डिटेल्स अपडेट करें वरना गैस कनेक्शन तुरंत बंद हो जाएगा। ऐसे मैसेज के साथ अक्सर फेक APK फाइल या फिशिंग लिंक होते हैं। इन पर क्लिक करते ही आपके फोन का कंट्रोल हैकर के पास जा सकता है।

विज्ञापन

खुद करें वेरिफिकेशन, न लें किसी की मदद

खुद करें वेरिफिकेशन, न लें किसी की मदद5 / 8

e-KYC के लिए किसी अनजान लिंक या व्यक्ति पर भरोसा न करें। आप आधिकारिक वेबसाइट MyLPG.in पर जाकर आधार और ओटीपी के जरिए खुद वेरिफिकेशन कर सकते हैं। यह सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है।

एजेंसी कभी नहीं मांगती आपका OTP या CVV

एजेंसी कभी नहीं मांगती आपका OTP या CVV6 / 8

याद रखें, कोई भी गैस एजेंसी, तेल कंपनी या सरकारी अधिकारी आपसे फोन पर ओटीपी (OTP), पासवर्ड या आपके कार्ड का CVV नंबर कभी नहीं मांगेगा। यदि कोई फोन पर ऐसी जानकारी मांग रहा है, तो समझ लीजिए वह 100% स्कैमर है।

विज्ञापन

घर के बुजुर्गों को जरूर करें जागरूक

घर के बुजुर्गों को जरूर करें जागरूक7 / 8

स्कैमर्स अक्सर उन लोगों को निशाना बनाते हैं जो तकनीकी रूप से ज्यादा जागरूक नहीं हैं। अपने घर के बुजुर्गों, महिलाओं और घरेलू सहायकों को इन स्कैम्स के बारे में बताएं ताकि वे गलती से भी किसी फर्जी ऐप को डाउनलोड न करें।

पैनिक बाइंग से बचें, स्टॉक है पर्याप्त!

पैनिक बाइंग से बचें, स्टॉक है पर्याप्त!8 / 8

सरकार ने पुष्टि की है कि देश में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पश्चिम एशिया के तनाव के बावजूद सप्लाई चैन सामान्य रूप से काम कर रही है। पैनिक बाइंग न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन