LPG Subsidy New Price: उज्वला योजना के लाभार्थियों को अब कितने में मिलेगा गैस सिलेंडर, क्या है लेटेस्ट कीमत; जानें
LPG Subsidy New Price: भारत में एलपीजी की कीमतों में इजाफा किया गया है, क्या उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी अब गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे ?

यह सच है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में वृद्धि हुई है। देश में जारी भू-राजनीतिक तनाव (विशेषकर मिडिल ईस्ट संकट) के कारण एलपीजी आपूर्ति श्रृंखला और वैश्विक कीमतों पर असर पड़ा है, जिसके चलते घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे इसकी कीमत 900 रुपये के पार पहुंच गई है। लेकिन सब्सीडी पर गैस सिलेंडर लेने वालों के मन में ये सवाल है कि क्या उन्हें भी अब गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा ? आइये जानते हैं:
गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, क्या लाभार्थियों को होगी परेशानी?
2 / 8रसोई गैस की कीमतों में हाल ही में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे सिलेंडर की कीमत 900 रुपये के पार चली गई है। क्या उज्ज्वला लाभार्थियों को भी यह पूरी कीमत चुकानी होगी? आइए जानें सच्चाई!
उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए ₹300 की सब्सिडी जारी
3 / 8राहत की खबर यह है कि उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को सरकार प्रति सिलेंडर ₹300 की लक्षित सब्सिडी (Targeted Subsidy) प्रदान कर रही है। इससे बाजार दर से काफी कम कीमत पर सिलेंडर उपलब्ध होता है।
लाभार्थियों को अब कितने में पड़ेगा सिलेंडर?
4 / 8बाजार में सिलेंडर की कीमत 900 रुपये से अधिक है, लेकिन 300 रुपये की सब्सिडी के बाद यह लाभार्थियों को लगभग 613 रुपये के आसपास पड़ेगा। यह सब्सिडी सीधे आपके आधार-लिंक्ड बैंक खाते (DBT) में भेजी जाती है।
सबसे जरूरी काम: ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट करें
5 / 8ध्यान रहे! सब्सिडी का पैसा केवल उन्हीं लाभार्थियों के खाते में आएगा जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी कर ली है। यदि आपने अभी तक इसे अपडेट नहीं कराया है, तो सब्सिडी रुक सकती है।
कैसे कराएं ई-केवाईसी?
6 / 8ई-केवाईसी के लिए आप अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जा सकते हैं या संबंधित तेल कंपनी (Indane, HP, Bharat Gas) की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप के जरिए घर बैठे प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
पैनिक बुकिंग से बचें, स्टॉक पर्याप्त है
7 / 8कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोग घबराहट में सिलेंडर बुक कर रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, इसलिए पैनिक बुकिंग न करें। अपनी जरूरत पर ही सिलेंडर भरवाएं।
किसी भी समस्या के लिए यहां करें संपर्क
8 / 8यदि सब्सिडी आपके खाते में नहीं आ रही है, तो तुरंत अपने डिस्ट्रीब्यूटर से मिलें या सरकारी हेल्पडेस्क 1800-233-3555 पर कॉल करके जानकारी लें।