LPG New Booking Price: गैस स‍िलेंडर बुक‍िंग पर लेटेस्‍ट अपडेट, जानें क्‍या है आज LPG स‍िलेंडर का रेट

LPG Price Update: आज 20 अप्रैल को गैस का रेट क्या है? सरकारी कंपन‍ियां, पेट्रोल और डीजल की तरह ही हर द‍िन गैस का रेट भी जारी करती हैं। सरकार ने जहां एक तरफ कालाबाजारी रोकने के लिए 2400 छापे मारे हैं, वहीं रसोई गैस के दाम में क्‍या बदलाव हुए हैं, यहां जानें

lpg price 20 april
1 / 6

आज सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत और सतर्कता दोनों की खबर है। एक तरफ जहां देशभर में एलपीजी के दाम स्थिर बने हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन

आपके शहर में एलपीजी गैस की कीमतें

आपके शहर में एलपीजी गैस की कीमतें2 / 6

हफ्ते के पहले दिन दिल्ली, मुंबई और लखनऊ समेत देशभर के प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की हलचल के बावजूद घरेलू (14.2 kg) और कमर्शियल (19 kg) गैस के दाम स्थिर बने हुए हैं। देश के प्रमुख शहरों में आज का भाव (14.2 kg घरेलू सिलेंडर) आज आपके शहर में रसोई गैस की कीमत: नई दिल्ली ₹913.00 कोलकाता ₹939.00 मुंबई ₹912.50 चेन्नई ₹928.50 गुड़गांव ₹921.50 नोएडा ₹910.50 बेंगलुरु ₹915.50 भुवनेश्वर ₹939.00 चंडीगढ़ ₹922.50 हैदराबाद ₹965.00 जयपुर ₹916.50 लखनऊ ₹950.50 पटना ₹1,002.50 तिरुवनंतपुरम ₹922.00 लेह (लद्दाख): ₹1,150 (सबसे महंगा)

विज्ञापन

देश भर में 2400 से अधिक ठिकानों पर छापे

देश भर में 2400 से अधिक ठिकानों पर छापे3 / 6

सरकार ने गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और अवैध बिक्री रोकने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, 18 अप्रैल को देशभर में 2400 से अधिक जगहों पर छापे मारे गए। इसका उद्देश्य त्यौहारों के मौसम में सप्लाई को सुचारू रखना और आम आदमी को ओवर-रेटिंग से बचाना है।

क्या कहते हैं ताजा हालात?

क्या कहते हैं ताजा हालात?4 / 6

पश्चिम एशिया (ईरान-इजरायल तनाव) की बदलती स्थिति के बीच सरकार समुद्री सुरक्षा पर कड़ी नजर रखे हुए है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत की एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और बिना किसी रुकावट के गैस आपके घर तक पहुंचती रहेगी।

विज्ञापन

बुकिंग और सप्लाई अपडेट: सप्लाई चेन हुई और भी मजबूत

बुकिंग और सप्लाई अपडेट: सप्लाई चेन हुई और भी मजबूत5 / 6

बुकिंग के मामले में हल्की गिरावट देखी गई है; अब रोजाना औसत 46 से 50 लाख सिलेंडर बुक हो रहे हैं। सरकार ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी उपभोक्ता को रिफिल के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

कमर्शियल सिलेंडर का हाल: रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों के लिए रेट्स

कमर्शियल सिलेंडर का हाल: रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों के लिए रेट्स6 / 6

कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) की कीमतें भी आज स्थिर हैं। दिल्ली में यह ₹2,078.50 और चेन्नई में ₹2,246.50 पर मिल रहा है। हालांकि, अप्रैल महीने में पहले ही इसमें ₹200 से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जो आज भी बरकरार है। नई दिल्ली ₹2,078.50 कोलकाता ₹2,208.50 मुंबई ₹2,031.00 चेन्नई ₹2,246.50 गुड़गांव ₹2,096.50 नोएडा ₹2,078.50 बेंगलुरु ₹2,161.00 भुवनेश्वर ₹2,245.00 चंडीगढ़ ₹2,099.50 हैदराबाद ₹2,320.50 जयपुर ₹2,106.00 लखनऊ ₹2,201.00 पटना ₹2,353.50 तिरुवनंतपुरम ₹2,112.00

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन