LPG Price Alert: क्या कल से 1000 रुपये के पार होगा गैस सिलेंडर? 1 अप्रैल से बदल सकते हैं रेट, देखें अपने शहर का हाल

ईरान-अमेरिका युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच कल यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो रही है। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी (LPG) की कीमतों की समीक्षा करती हैं। मार्च में घरेलू सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ने के बाद अब डर सता रहा है कि क्या कल से रसोई गैस का दाम ₹1000 के पार निकल जाएगा?

LPG Price Alert.jpg
1 / 6

कल 1 अप्रैल से रसोई गैस के दाम बदल सकते हैं। मार्च में 60 रुपये की बढ़त के बाद क्या कल सिलेंडर 1000 का आंकड़ा छुएगा? पटना और श्रीनगर में तो पहले ही दाम 1000 पार हैं। सरकार ने कहा है क‍ि सप्लाई की चिंता न करें और अफवाहों से बचें। अपने शहर का ताजा रेट यहां चेक करें।

विज्ञापन

एलपीजी की कीमतें

एलपीजी की कीमतें 2 / 6

नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी कल 1 अप्रैल को गैस एजेंसियां सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं। पिछले महीने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर में ₹115 की बढ़ोतरी देखी गई थी। यदि कल फिर से कीमतों में इजाफा होता है, तो 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का भाव कई शहरों में ₹1000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर सकता है।

विज्ञापन

क्या वाकई 1000 रुपये पार होगी कीमत?

क्या वाकई 1000 रुपये पार होगी कीमत?3 / 6

मौजूदा समय में पटना (₹1002.5), दरभंगा (₹1010) और श्रीनगर (₹1029) जैसे शहरों में घरेलू गैस के दाम पहले ही ₹1000 के पार निकल चुके हैं। दिल्ली, नोएडा और मुंबई जैसे महानगरों में अभी यह ₹910 से ₹915 के बीच है। अगर कल ₹80-90 की बड़ी बढ़ोतरी होती है, तभी इन शहरों में दाम ₹1000 तक पहुंचेंगे।

सरकार का आश्वासन: अफवाहों पर न दें ध्यान

सरकार का आश्वासन: अफवाहों पर न दें ध्यान4 / 6

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। सरकार ने दावा किया है कि घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। पीएनजी (PNG) और सीएनजी (CNG) की 100% आपूर्ति सुनिश्चित है। उर्वरक और उद्योगों को भी पर्याप्त गैस मिल रही है। सरकार ने अपील की है कि घबराहट में (Panic Booking) जरूरत न होने पर सिलेंडर बुक न करें।

विज्ञापन

अलग-अलग शहर में भाव

अलग-अलग शहर में भाव 5 / 6

लखनऊ ₹950.5 मेरठ ₹910.50 कानपुर ₹928 इलाहाबाद ₹965.50 वारणासी ₹976.50 पटना ₹1002.5 रांची ₹970.5 दरभंगा ₹1010 मुजफ्फरपुर ₹928 दिल्ली ₹913 नोएडा ₹910.5 गाजियाबाद ₹910.50 चंडीगढ़ ₹922.50 शिमला ₹958.5 श्रीनगर ₹1029 भोपाल ₹918.5 इंदौर ₹941 जयपुर ₹916.5 रायपुर ₹984 मुंबई ₹912.5 कोलकाता ₹939 भुवनेश्र्वर ₹939 अहमदाबाद ₹920

ग्राहकों के लिए जरूरी बात:

ग्राहकों के लिए जरूरी बात:6 / 6

कीमतों में बदलाव की घोषणा कल सुबह तेल कंपनियों द्वारा की जाएगी। ध्यान रहे कि ये कीमतें अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत (Logistics) की वजह से भिन्न हो सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन