LPG Gas New Rate: क्‍या सस्‍ती हो गई रसोई गैस, सरकार ने उठाया ये जरूरी कदम; जानें क‍ितने में हो रही है आज बुक‍िंग

LPG Price Today 26 June 2026: तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी की नई कीमतें जारी कर दी हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹942 तो पटना में ₹1031.50; तुरंत चेक करें आज का भाव।

lpg price today
1 / 5

रसोई बजट को लेकर आम जनता के लिए बड़ी खबर है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश के सभी प्रमुख शहरों के लिए घरेलू (14.2 किलोग्राम) और कमर्शियल (19 किलोग्राम) एलपीजी गैस सिलेंडरों के नए रेट्स की सूची जारी कर दी है। साथ ही सरकार ने एक जरूरी कमद भी उठाया है। सरकार ने एलपीजी सप्‍लाई पर लगे प्रत‍िबंधों में ढील दी है। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा संकट और कच्चे तेल के दामों में आए उतार-चढ़ाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज की कीमतों को अपडेट किया है। आइए, दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना और लखनऊ तक की नई रेट लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में आज क्या है रसोई गैस का भाव?

दिल्ली-NCR में आज क्या है रसोई गैस का भाव?2 / 5

देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा-गुड़गांव के इलाकों में एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम इस प्रकार दर्ज किए गए हैं: नई दिल्ली: दिल्ली में आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹942.00 में बुक हो रहा है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर का दाम ₹3,113.50 है। नोएडा: दिल्ली के मुकाबले नोएडा में घरेलू गैस थोड़ी किफायती यानी ₹939.50 में उपलब्ध है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर का रेट ₹3,113.50 है। गुड़गांव: हरियाणा के गुड़गांव में आज घरेलू सिलेंडर ₹950.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,130.00 के भाव पर मिल रहा है। यह भी पढ़ें : [26 June 2026]Petrol Diesel Price Today: सुबह-सुबह तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट, चेक करें आज आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल?

विज्ञापन

मुंबई और कोलकाता: मायानगरी में सबसे ज्यादा राहत, कोलकाता में कीमतें ऊंची

मुंबई और कोलकाता: मायानगरी में सबसे ज्यादा राहत, कोलकाता में कीमतें ऊंची3 / 5

मेट्रो शहरों में स्थानीय टैक्स (Local Taxes) और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट की वजह से कीमतों में थोड़ा अंतर दिखाई देता है: मुंबई: देश के प्रमुख महानगरों में मुंबई के उपभोक्ताओं को सबसे बड़ी राहत है। यहाँ घरेलू सिलेंडर ₹941.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3,067.50 में मिल रहा है। कोलकाता: इसके विपरीत, कोलकाता में कीमतें काफी ऊपर हैं। यहाँ घरेलू एलपीजी के लिए ₹968.00 और कमर्शियल के लिए ₹3,255.50 चुकाने होंगे।

दक्षिण भारत और ओडिशा में एलपीजी के दाम: चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु

दक्षिण भारत और ओडिशा में एलपीजी के दाम: चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु4 / 5

दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों और ओडिशा की राजधानी में आज कमर्शियल और घरेलू गैस की कीमतें इस प्रकार हैं: हैदराबाद: यहाँ घरेलू सिलेंडर ₹994.00 के स्तर पर पहुंच चुका है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के लिए ₹3,367.00 देने होंगे। चेन्नई: चेन्नई में घरेलू सिलेंडर का भाव ₹957.50 और कमर्शियल का ₹3,283.00 है। बेंगलुरु व भुवनेश्वर: बेंगलुरु में घरेलू गैस ₹944.50 (कमर्शियल ₹3,198.00) और भुवनेश्वर में घरेलू गैस ₹968.00 (कमर्शियल ₹3,290.00) के भाव पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ और तिरुवनंतपुरम का अपडेट; 30 जून की डेडलाइन का रखें ध्यान

चंडीगढ़ और तिरुवनंतपुरम का अपडेट; 30 जून की डेडलाइन का रखें ध्यान5 / 5

इस सूची के अन्य दो प्रमुख शहरों के दामों के साथ उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी नियम जानना भी आवश्यक है: चंडीगढ़ व तिरुवनंतपुरम: चंडीगढ़ में घरेलू गैस ₹951.50 (कमर्शियल ₹3,136.00) और तिरुवनंतपुरम में घरेलू गैस ₹951.00 (कमर्शियल ₹3,152.00) के भाव पर बिक रही है। e-KYC डेडलाइन: ध्यान रहे कि सरकार के नियमानुसार 30 जून 2026 तक सभी गैस उपभोक्ताओं (विशेषकर उज्ज्वला लाभार्थियों) को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, अन्यथा सब्सिडी रुक सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन