LPG Gas Cylinder Price Today: गैस बुक‍िंग की नई कीमत जारी, द‍िल्‍ली से पटना तक क‍ितने में बुक हो रही गैस; जानें

OMC ने 1 जून को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये से लेकर 53.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की वहीं हाल ही में घरेलू कुकिंग गैस की कीमतें 29 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गईं।

lpg price today
1 / 5

पश्चिम एशिया में कभी तनाव बढ़ रहा है तो कभी स्‍थ‍िति‍यां कंट्रोल में नजर आ रही हैं। अमेर‍िका और ईरान के बीच चल रही शांत‍ि की कोश‍िशों के बीच, बुधवार को घरेलू और कमर्शियल लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांक‍ि ग्लोबल ऑयल की कीमतों में और कमी आई है। लेक‍िन भारत में फ‍िलहाल ईंधन के दाम में कोई कमी नहीं आई है। भारत सरकार ने 7 जून के बाद से LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने भारी अंडर-रिकवरी के कारण घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की, जो पिछले तीन महीनों में दूसरी बढ़ोतरी है। पहली बार 7 मार्च को 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

विज्ञापन

गैस स‍िलेंडर की कीमत

गैस स‍िलेंडर की कीमत 2 / 5

रसोई गैस का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों आम उपभोक्ताओं और गृहणियों के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। महीने की शुरुआत और समय-समय पर होने वाले बदलावों के बाद देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में गैस सिलेंडर बुक करने की कीमतों में अंतर आ चुका है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार के पटना तक आज आपको एक सिलेंडर के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे, आइए चेक करते हैं आज की नई रेट लिस्ट। यह भी पढें : भगोड़े नीरव मोदी को UK की अदालत से झटका! Bank of India को चुकाने होंगे 100 करोड़ रुपये; जेल में कटेंगी रातें

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आज क्या है घरेलू गैस (14.2 KG) का भाव?

दिल्ली-एनसीआर में आज क्या है घरेलू गैस (14.2 KG) का भाव?3 / 5

देश के सबसे बड़े महानगर और राजधानी क्षेत्र में रसोई गैस की कीमतें आम आदमी के बजट को सीधे प्रभावित करती हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अपने पुराने स्थापित स्तर (करीब ₹942) के आसपास बना हुआ है। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे नजदीकी शहरों में स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट के कारण दिल्ली के मुकाबले मामूली अंतर (कुछ रुपये महंगा) देखा जा रहा है। यह भी पढें : [24 June] Petrol Diesel Price Today: सस्‍ते हो गए पेट्रोल-डीजल? चेक करें अपने शहर में आज का भाव

क्‍या है आज घरेलू और कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर के दाम

क्‍या है आज घरेलू और कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर के दाम 4 / 5

नई दिल्ली ₹942.00 । ₹3,113.50 कोलकाता ₹968.00 । ₹3,255.50 मुंबई ₹941.50 । ₹3,067.50 चेन्नई ₹957.50 । ₹3,283.00 गुड़गांव ₹950.50 । ₹3,130.00 नोएडा ₹939.50 । ₹3,113.50 बैंगलोर ₹944.50 । ₹3,198.00 भुवनेश्वर ₹968.00 । ₹3,290.00 चंडीगढ़ ₹951.50 । ₹3,136.00 हैदराबाद ₹994.00 । ₹3,367.00 जयपुर ₹945.50 । ₹3,141.00 लखनऊ ₹979.50 । ₹3,236.00 पटना ₹1,031.50 । ₹3,400.00 तिरुवनंतपुरम ₹951.00 । ₹3,152.00  

विज्ञापन

घर बैठे 1 मिनट में ऐसे चेक करें अपने शहर का लाइव रेट

घर बैठे 1 मिनट में ऐसे चेक करें अपने शहर का लाइव रेट 5 / 5

अगर आपके शहर का नाम ऊपर की लिस्ट में नहीं है, तो आप खुद सीधे अपने मोबाइल से लाइव रेट चेक कर सकते हैं: आधिकारिक वेबसाइट: इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट cx.indianoil.in पर जाएं। आसान प्रोसेस: वेबसाइट पर 'LPG' सेक्शन में जाकर 'Tariff' या 'Product Price' पर क्लिक करें। वहां अपना राज्य और जिला चुनते ही आपको आज का सटीक रेट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन