Petrol Diesel Price Today : फाइनली अमेरिका और ईरान के बीच स्थितियां कुछ बेहतर होती नजर आ रही हैं और उम्मीद है कि दोनों देश के अगले 60 दिनों के अंदर एक कंप्रिहेंसिव पीस एग्रीमेंट (Comprehensive peace agreement) पर पहुंच जाएंगे। इन दोनों देशों के बीच सुलह के संकेत ने कच्चे तेल की कीमतों को नरम किया है। लिहाजा, देश में सभी की निगाहें पेट्रोल और डीजल के भाव पर टिकी हुई हैं। देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले आप चेक कर लें कि आज किस रेट पर फ्यूल मिल रहा है।
क्या घट गए पेट्रोल डीजल के दाम?

2 / 5
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भले ही कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है, लेकिन इसका असर भारत के पेट्रोल डीजल की कीमत पर नहीं दिख रहा है। आज भी पेट्रोल डीजल के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है तेल विपणन कंपनियों का घाटा। एक्सपर्ट मानते हैं कि भारत की तेल विपणन कंपनियों ने जो महंगा कच्चा तेल खरीदा, उसका स्टॉक खत्म होने तक पेट्रोल डीजल के दाम में नरमी देखने को नहीं मिलेगी।
आज क्या है पेट्रोल का भाव

3 / 5
नई दिल्ली ₹102.12,
कोलकाता ₹113.47,
मुंबई ₹111.21,
चेन्नई ₹107.76,
गुड़गांव ₹102.97,
नोएडा ₹102.08,
बैंगलोर ₹110.93,
भुवनेश्वर ₹108.97,
चंडीगढ़ ₹101.54,
हैदराबाद ₹115.69,
जयपुर ₹113.35,
लखनऊ ₹102.08,
पटना ₹113.37,
तिरुवनंतपुरम ₹115.49,
आज 24 जून को डीजल की कीमत

4 / 5
नई दिल्ली ₹95.20,
कोलकाता ₹99.82,
मुंबई ₹97.83,
चेन्नई ₹99.55,
गुड़गांव ₹95.64,
नोएडा ₹95.56,
बैंगलोर ₹98.80,
भुवनेश्वर ₹100.68,
चंडीगढ़ ₹89.47,
हैदराबाद ₹103.82,
जयपुर ₹98.39,
लखनऊ ₹95.56,
पटना ₹99.36,
तिरुवनंतपुरम ₹104.40,
4 बार बढ़े हैं Petrol Diesel के दाम

5 / 5
घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों की समीक्षा करें, तो बीते मई महीने में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों का रुख काफी आक्रामक रहा था। कंपनियों ने केवल 11 दिनों के अंतराल में चार बार कीमतों में संशोधन करते हुए बढ़ोतरी दर्ज की। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे पहला संशोधन 15 मई 2026 को हुआ, जिसमें पेट्रोल में ₹3 और डीजल में ₹3.29 प्रति लीटर का इजाफा किया गया। इसके बाद 19 मई और 23 मई 2026 को समान रूप से पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। मई महीने की आखिरी बढ़ोतरी 25 मई 2026 को प्रभावी हुई, जहां पेट्रोल के दाम ₹2.61 और डीजल के दाम ₹2.71 बढ़ा दिए गए। राहत की बात यह है कि 25 मई के बाद से बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।