New LPG Cylinder Rates: नए LPG सिलेंडर के रेट जारी, यहां देखें ताजा कीमतें

LPG Price Today: वैश्विक तनाव के बीच आम आदमी को इस बीत की च‍िंता लगी हुई है क‍ि इस तनाव का असर उनकी रसोई पर ज्‍यादा हो। इसमें रसाई गैस की कीमतें सबसे बड़ी च‍िंता हैं। आइये जानते हैं आज रसोई गैस की कीमत में कोई इजाफा हुआ है या नहीं?

LPG.jpg (10)
1 / 7

Advertisment

LPG Price Today: अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच राहत, नहीं बढ़े रसोई गैस के दाम

LPG Price Today: अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच राहत, नहीं बढ़े रसोई गैस के दाम2 / 7

खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष और सप्लाई चेन में दिक्कतों के बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा है। मंगलवार को गुजरात के कांडला पोर्ट पर एक नया एलपीजी टैंकर भी पहुँचा है, जिससे सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन

महानगरों में क्या है रेट? दिल्ली से पटना तक के भाव

महानगरों में क्या है रेट? दिल्ली से पटना तक के भाव3 / 7

घरेलू एलपीजी (14.2 किलो) के आज के दाम: नई दिल्ली: ₹913.00 मुंबई: ₹912.50 कोलकाता: ₹939.00 चेन्नई: ₹928.50 पटना: ₹1,002.50 (यहां कीमतें सबसे अधिक हैं)

यूपी-हरियाणा का हाल: लखनऊ और नोएडा में कितनी है कीमत?

यूपी-हरियाणा का हाल: लखनऊ और नोएडा में कितनी है कीमत?4 / 7

आपके पड़ोसी शहरों में आज के रेट: नोएडा: ₹910.50 गुरुग्राम: ₹921.50 लखनऊ: ₹950.50 चंडीगढ़: ₹922.50 जयपुर: ₹916.50

विज्ञापन

कमर्शियल सिलेंडर: व्यापारियों पर पहले ही पड़ चुका है बोझ

कमर्शियल सिलेंडर: व्यापारियों पर पहले ही पड़ चुका है बोझ5 / 7

घरेलू सिलेंडर भले ही स्थिर हों, लेकिन 1 अप्रैल को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹218 तक की भारी बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली: ₹2,078.50 हैदराबाद: ₹2,320.50 मुंबई: ₹2,031.00

सरकार का भरोसा: सप्लाई बिल्कुल नॉर्मल, न हों पैनिक

सरकार का भरोसा: सप्लाई बिल्कुल नॉर्मल, न हों पैनिक6 / 7

केंद्र सरकार ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। सभी वितरकों के पास पर्याप्त स्टॉक है। साथ ही, अब गैस बुकिंग की पूरी प्रक्रिया को OTP-आधारित बना दिया गया है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और कालाबाजारी रुके।

विज्ञापन

होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत आया टैंकर, संकट टला

होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत आया टैंकर, संकट टला7 / 7

भारत अपनी जरूरत का 85-90% एलपीजी आयात करता है। तनाव के बीच, 11 अप्रैल को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' पार करने वाला भारतीय टैंकर सुरक्षित भारत पहुँच गया है। पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव कम करने की कोशिशें तेज हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन