New LPG Price Alert: नई LPG की कीमतें जारी, चेक करें लेटेस्‍ट रेट

LPG Price Alert: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच गैस की कीमतें सभी की टेंशन बढ़ा रही हैं। कमर्श‍ियल स‍िलेंडर ने पसीने छुड़ा रखे हैं। जान‍िये दिल्ली से पटना तक आज क्या हैं घरेलू गैस स‍िलेंडर के रेट?

lpg.jpg (12)
1 / 8

आज बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी तनाव के बीच रसोई गैस की कीमतों और सप्लाई को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, वहीं कमर्शियल गैस के मोर्चे पर चुनौतियां बनी हुई हैं।

विज्ञापन

क्या हैं सिलेंडर के दाम?

क्या हैं सिलेंडर के दाम? 2 / 8

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, लेकिन भारतीय बाजारों में घरेलू एलपीजी की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। सरकार ने साफ किया है कि स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए जरूरत पड़ने पर ईंधन निर्यात (Fuel Export) की समीक्षा भी की जा सकती है।

विज्ञापन

महानगरों का हाल: दिल्ली में ₹913, तो पटना में ₹1000 के पार!

महानगरों का हाल: दिल्ली में ₹913, तो पटना में ₹1000 के पार!3 / 8

घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में मार्च में ₹60 की बढ़ोत्तरी हुई थी, जिसके बाद से दाम स्थिर हैं: नई दिल्ली: ₹913.00 मुंबई: ₹912.50 बेंगलुरु: ₹915.50 हैदराबाद: ₹965.00 पटना: ₹1,002.50

कमर्शियल गैस का झटका: मार्च से अब तक ₹340 से ज्यादा की बढ़त!

कमर्शियल गैस का झटका: मार्च से अब तक ₹340 से ज्यादा की बढ़त!4 / 8

रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम मार्च में ₹144 और 1 अप्रैल को ₹200 बढ़ाए गए थे। आज दिल्ली में इसकी कीमत ₹2,078.50 और पटना में ₹2,353.50 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

आपके शहर में आज घरेलू और कमर्श‍ियल गैस की कीमत

आपके शहर में आज घरेलू और कमर्श‍ियल गैस की कीमत5 / 8

शहर घरेलू (14.2 Kg) । कमर्शियल (19 Kg) नई दिल्ली ₹913.00 । ₹2,078.50 कोलकाता ₹939.00 । ₹2,208.50 मुंबई ₹912.50 । ₹2,031.00 चेन्नई ₹928.50 । ₹2,246.50 गुड़गांव ₹921.50 । ₹2,096.50 नोएडा ₹910.50 । ₹2,078.50 बेंगलुरु ₹915.50 । ₹2,161.00 भुवनेश्वर ₹939.00 । ₹2,245.00 चंडीगढ़ ₹922.50 । ₹2,099.50 हैदराबाद ₹965.00 । ₹2,320.50 जयपुर ₹916.50 । ₹2,106.00 लखनऊ ₹950.50 । ₹2,201.00 पटना ₹1,002.50 । ₹2,353.50

रिफाइनरी को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

रिफाइनरी को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश6 / 8

देश के 33.3 करोड़ घरों में रसोई गैस की कमी न हो, इसके लिए सरकार ने 'इमरजेंसी पावर्स' का इस्तेमाल किया है। रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन अधिकतम करने को कहा गया है और उद्योगों को होने वाली सप्लाई में कटौती की गई है ताकि घरों में चूल्हा जलता रहे।

विज्ञापन

PNG है तो भूल जाइए LPG! सरकार ने बदला नियम

PNG है तो भूल जाइए LPG! सरकार ने बदला नियम7 / 8

यदि आपके घर में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) का कनेक्शन है, तो अब आप घरेलू एलपीजी सिलेंडर नहीं रख पाएंगे और न ही उसे रिफिल करा पाएंगे। सरकार पीएनजी को एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प के रूप में बढ़ावा दे रही है, जिसकी सप्लाई युद्ध से कम प्रभावित हुई है।

98% ऑनलाइन बुकिंग ने रोकी कालाबाजारी

98% ऑनलाइन बुकिंग ने रोकी कालाबाजारी8 / 8

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, देशभर में गैस की कोई कमी (Dry-out) नहीं है। 98% बुकिंग अब ऑनलाइन हो रही है और 92% डिलीवरी ओटीपी (DAC) आधारित है, जिससे गैस की चोरी और कालाबाजारी पर लगाम लगी है। प्रवासियों के लिए 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों की सप्लाई भी दोगुनी कर दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन