LPG Price Today 16 July: घर का बजट बिगड़ेगा या मिलेगी राहत? चेक करें आज 16 जुलाई को 14.2kg और 19kg सिलेंडर के ताजा दाम

LPG Cylinder Price on 16 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडरों के नए रेट जारी कर दिए हैं। दिल्ली, मुंबई, नोएडा, जयपुर समेत देश के बड़े शहरों में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के लेटेस्ट दाम देखें।

lpg price today
1 / 7

LPG Cylinder Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच गैस सिलेंडर के आज नए रेट जारी कर द‍िए गए हैं। अगर आज आप गैस स‍िलेंडर बुक करने जा रहे हैं तो पहले आज की नई रेट ल‍िस्‍ट चेक करें।  

विज्ञापन

दिल्ली और नोएडा में क्या है रेट?

दिल्ली और नोएडा में क्या है रेट?2 / 7

देश की राजधानी दिल्ली में आज 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है, जबकि 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,930 रुपये का है। वहीं नोएडा में घरेलू गैस 939.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,930 रुपये पर बना हुआ है।

विज्ञापन

मुंबई और कोलकाता के ताजा दाम

मुंबई और कोलकाता के ताजा दाम 3 / 7

मायानगरी मुंबई में आज घरेलू सिलेंडर का भाव 941.50 रुपये है और कमर्शियल सिलेंडर 2,885.50 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता की बात करें तो यहां घरेलू गैस 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3081.50 रुपये का है।

चेन्नई और बेंगलुरु में आज का हाल

चेन्नई और बेंगलुरु में आज का हाल4 / 7

चेन्नई में आज घरेलू सिलेंडर ग्राहकों को 957.50 रुपये में मिलेगा, जबकि दुकानदारों के लिए कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3,106 रुपये है। बेंगलुरु में घरेलू गैस का भाव 944.50 रुपये और कमर्शियल का रेट 3,021 रुपये दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

हैदराबाद में सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर!

हैदराबाद में सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर!5 / 7

इस लिस्ट में हैदराबाद में गैस के दाम सबसे ऊंचे बने हुए हैं। हैदराबाद में आम जनता को घरेलू सिलेंडर के लिए 994 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं, वहीं बिजनेस इस्तेमाल वाला 19 किलो का सिलेंडर यहाँ 3,191 रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर बिक रहा है।

जयपुर और गुड़गांव के लेटेस्ट आंकड़े

जयपुर और गुड़गांव के लेटेस्ट आंकड़े 6 / 7

गुलाबी नगरी जयपुर में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर आज 945.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,957.50 रुपये का मिल रहा है। इसके साथ ही हरियाणा के गुड़गांव (गुरुग्राम) में घरेलू गैस 950.50 रुपये और कमर्शियल 2,947.50 रुपये पर स्थिर है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ में क्या है कीमत और क्यों है चिंता?

चंडीगढ़ में क्या है कीमत और क्यों है चिंता? 7 / 7

चंडीगढ़ में आज घरेलू सिलेंडर 951.50 रुपये और कमर्शियल गैस 2,954.50 रुपये पर है। राहत की बात यह है कि पिछले एक महीने से घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बदले हैं, लेकिन अमेरिका-ईरान विवाद के चलते आने वाले दिनों में कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन