Gold Silver Rate Crash: सोने-चांदी के दाम 5 दिन में धड़ाम, जानें रेट में कितनी गिरावट?

Gold-Silver Price Today 7 June 2026: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. खासकर चांदी के दाम में तेज गिरावट आई है, जबकि सोना भी लगातार दबाव में बना हुआ है. पिछले पांच दिनों में सोना 2106 रुपये, वहीं, चांदी 11250 रुपये लुढ़क गये हैं. जानें आज के ताजा दाम

Gold Silver Rate crash, Gold Silver price, Gold rate crash, silver rate crash, good news
1 / 6

Gold-Silver Price Today 7 June 2026 : आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर सोने और चांदी की मांग कमजोर पड़ जाती है. लेकिन पिछले पांच दिन में सोने चांदी के दामों में भयंकर गिरावट देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और निवेशकों की बदली रणनीति का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

डॉलर मजबूत होने पर गिरे सोने के दाम

डॉलर मजबूत होने पर गिरे सोने के दाम2 / 6

पिछले पांच दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़े और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता है. निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में जल्द कटौती नहीं करेगा, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है.

विज्ञापन

कितना सस्ता हुआ सोना?

कितना सस्ता हुआ सोना?3 / 6

देश के कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम में पिछले कुछ दिनों के दौरान अच्छी- खासी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.6 लाख रुपये के आसपास से फिसलकर लगभग 1.52 से 1.59 लाख रुपये के दायरे में पहुंच गया है. इससे उन लोगों को राहत मिली है जो शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे.

चांदी में आई बड़ी गिरावट

चांदी में आई बड़ी गिरावट4 / 6

सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा कमजोरी देखने को मिली है. हाल के दिनों में चांदी की कीमत में हजारों रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है. बाजार रिपोर्ट्स के अनुसार, चांदी में निवेश करने वाले कई निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई है.

विज्ञापन

क्यों गिर रहे दोनों के भाव?

क्यों गिर रहे दोनों के भाव?5 / 6

हाल के महीनों में कीमतों में तेज उछाल के बाद कई निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी पड़ा, जिसके चलते सोना और चांदी दोनों के दाम लगातार नीचे आए हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक हालात और भू-राजनीतिक घटनाक्रम आगे की कीमतों की दिशा तय करेंगे.

पीएम की जनता से अपील

पीएम की जनता से अपील6 / 6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक साल तक गोल्ड ना खरीदने की अपील की है. पीएम ने यह अपील मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए की है. कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल की वजह से पहले ही भारत जैसे आयात पर निर्भर रहने वाले देशों को अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है. देश का फॉरेक्स रिजर्व सुरक्षित रखने के लिए देश अलग-अलग तरीके से प्रयास कर रहे हैं. बता दें, भारत बड़ी मात्रा में सोने का आयात करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन