26 April Gold Silver Prices: सोना के रेट में गिरावट, चांदी 12800 रुपये सस्ती, जानें पूरा हफ्ता कितना रहा भाव?

ब्याह-शादी हो या कोई त्योहार सोने-चांदी खरीदने से पहले लोग उसका रेट जानने के इच्छुक होते हैं। जैसे हर रोज पेट्रोल-डीजल का रेट घटता बढ़ता है। उसी तरह सोने-चांदी का रेट भी घटता बढ़ता हैं। क्योंकि शनिवार-रविवार को मार्केट बंद होती है, इसलिए हम आपको बताते हैं कि पिछले 5 बिजनेस डे में सोने-चांदी के रेट में कैसे उतार-चढ़ाव आया?

Gold Silver Prices
1 / 5

सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन दोनों धातुएं शुक्रवार को महंगी हुईं। वहीं हफ्तेभर की बात करें तो दोनों धातुएं सस्ती हुई हैं।  के साथ बंद हुईं, लेकिन पूरे हफ्ते में गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट की बात करें, तो ये कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का रेट 2808 रुपये प्रति किलो बढ़ा और सोने के दाम में भी मामूली उछाल आया।

विज्ञापन

5 दिन में 12821 रुपये सस्ती हुई चांदी

5 दिन में 12821 रुपये सस्ती हुई चांदी2 / 5

बता दें कि सोमवार से शुक्रवार तक 5 कारोबारी दिनों में चांदी 12821 रुपये सस्ती हुई। वहीं सोने का भाव इन 5 दिन में 1800 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ। गत 17 अप्रैल को MCX पर चांदी का रेट 257142 रुपये प्रति किलो था। बीते शुक्रवार को एक किलो चांदी का भाव 2808 रुपये की बढ़त के साथ 244321 रुपये रहा, यानी 5 कारोबारी दिनों में चांदी के रेट में 12821 रुपये की गिरावट आई।

विज्ञापन

जनवरी में 4 लाख से ज्यादा चांदी का रेट

जनवरी में 4 लाख से ज्यादा चांदी का रेट3 / 5

वहीं अगर चांदी के हाई रेट से वर्तमान भाव की तुलना करें तो इस साल जनवरी महीने में पहली बार चांदी का रेट 4 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा हुआ। जनवरी में चांदी का रेट 439337 रुपये दर्ज हुआ था। तब से अब तक चांदी का रेट 195016 रुपये गिर चुका है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA के अनुसार, चांदी 6115 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। शुक्रवार को रेट 243825 रुपये रहा।

5 दिन में 1800 रुपये सस्ता हुआ सोना

5 दिन में 1800 रुपये सस्ता हुआ सोना4 / 5

सोने के रेट की बात करें तो MCX पर 5 जून को एक्सपाय होने वाले गोल्ड का रेट गत शुक्रवार को 100 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 152799 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले सप्ताह 17 अप्रैल को इसका क्लोजिंग रेट 154609 रुपये था, यानी 5 दिन में सोना 1810 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। जनवरी महीने में पहली बार सोने का रेट 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। तब से अब तक यह 50185 रुपये गिर चुका है।

विज्ञापन

GST और मेकिंग चार्ज से और बढ़ता रेट

GST और मेकिंग चार्ज से और बढ़ता रेट5 / 5

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA के अनुसार, घरेलू मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 151655 रुपये था। शुक्रवार को बाजार बंद होने पर 151475 रुपये रहा। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदने पर जीएसटी के साथ मेकिंग चार्ज देना पड़ता है। इस चार्ज के जुड़ने पर सोने का रेट थोड़ा बढ़ जाता है। अलग-अलग राज्यों में मेकिंग चार्ज भी अलग-अलग होता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन