19 April Gold Silver Prices: सोना-चांदी महंगे हुए या सस्ते, पूरा हफ्ता उतार-चढ़ाव भरे रहे दाम? जानें क्या है ताजा भाव

सोने-चांदी के दामों में आए दिन बदलाव आता है। कभी रेट घट जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। पिछले 2-3 महीनों से सोने-चांदी दोनों के भाव आसमान छू रहे हैं। आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। आइए जानते हैं कि बीते हफ्ते में सोने-चांदी के भाव कैसे रहे?

gold silver rate
1 / 5

बता दें कि  बीते हफ्ते के 5 दिन में दोनों धातुएं महंगी हुई हैं। 5 दिन की महंगाई के बाद MCX पर चांदी आज 19 अप्रैल को अपने हाई रेट से 1.81 लाख रुपये सस्ती और सोना अपने हाई रेट से 48000 रुपये सस्ता है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में 1 किलो चांदी का रेट सिर्फ 14000 रुपये बढ़ा। 10 अप्रैल को 1 किलो चांदी का रेट 243274 रुपये था, जो 17 अप्रैल दिन शुक्रवार को 258079 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।

विज्ञापन

चांदी 14000 रुपये सस्ती हुई

चांदी 14000 रुपये सस्ती हुई2 / 5

वहीं अगर हाई रेट की तुलना करें तो 14000 रुपये बढ़ने के बाद भी सिल्वर प्राइस क्रैश हुआ है। इस साल जनवरी महीने में MCX पर पहली बार चांदी का भाव 4 लाख रुपये को क्रॉस करके आसमान को छुआ। चांदी का रेट 439337 रुपये प्रति किलो तक भी गया। रेट के इस हाई लेवल पर पहुंचने के बाद चांदी का रेट लगातार बिखरता गया। अब चांदी इस हाई रेट से 181258 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है।

विज्ञापन

सोना 1953 रुपये सस्ता हुआ

सोना 1953 रुपये सस्ता हुआ3 / 5

बता दें कि बीते हफ्ते गोल्ड का रेट भी चांदी की तरह उछला। गत 10 अप्रैल को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट MCX पर 152652 रुपये पर क्लोज हुआ था। 17 अप्रैल दिन शुक्रवार को यह बढ़ने के बाद 154605 रुपये पर बंद हुआ, यानी हफ्ते के 5 कारेबारी दिनों में सोना 1953 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।

जनवरी से सस्ता हुआ सोना

जनवरी से सस्ता हुआ सोना4 / 5

बता दें कि चांदी की तरह ही सोने का भाव भी जनवरी महीने में पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का क्रॉस करके रेट के हाई लेवर पर गया था। वहीं उस समय सोने का रेट 202984 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। आज वर्तमान में सोना 48379 रुपये सस्ता मिल रहा है।

विज्ञापन

आज सोने-चांदी का भाव

आज सोने-चांदी का भाव5 / 5

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के अनुसार, आज मार्केट में 24 कैरेट गोल्डका रेट प्रति 10 ग्राम 151660 रुपये है। 22 कैरेट गोल्ड का प्रति 10 ग्राम का रेट 148020 रुपये है। 20 कैरेट गोल्ड का प्रति 10 ग्राम का रेट 134970 रुपये हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन