25 May Gold Silver Rate: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें आज कितना बढ़ा है 22 और 24 कैरेट गोल्ड का दाम?

देश में आज सोमवार (25 मई) को पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सोने-चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी की वजह डॉलर और कच्चे तेल के दामों में गिरावट आना है। न सिर्फ MCX पर, बल्कि गुडरिटर्नस पर भी सोने चांदी के बढ़े हुए रेट अपडेट हुए हैं।

Gold Silver Prices
1 / 4

बता दें कि आज MCX पर सोना 0.40% यानी 727 रुपये महंगा हुआ, जिसके बाद आज बाजार में सोने का रेट 159315 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी का रेट 1.60% यानी 4592 रुपये प्रति किलो बढ़ा, जिसके बाद आज बाजार में चांदी का रेट 276192 रुपये प्रति किलो है।

विज्ञापन

प्रति 10 ग्राम सोने का आज का रेट

प्रति 10 ग्राम सोने का आज का रेट2 / 4

गुडरिटर्नस के अनुसार, आज 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना 300 रुपये महंगा होने के बाद 146100 रुपये का मिलेगा। वहीं 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 320 रुपये रेट बढ़ने के बाद 159380 रुपये का मिलेगा। 18 कैरेट का 10 ग्राम सोना 250 रुपये महंगा हुआ है तो आज रेट 119540 रुपये है।

विज्ञापन

आज चारों महानगरों में सोने का रेट

आज चारों महानगरों में सोने का रेट3 / 4

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का रेट 14625 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 15953 रुपये है। मुंबई में 22 कैरेट का रेट 14610 रुपये और 24 कैरेट का रेट 15938 रुपये है। वहीं कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 14610 रुपये और चेन्नई में 14780 रुपये है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 15938 रुपये और चेन्नई में 16124 रुपये है।

सोने और चांदी का रेट बढ़ने का कारण

सोने और चांदी का रेट बढ़ने का कारण4 / 4

बता दें कि आज सोने-चांदी का रेट बढ़ने का कारण डॉलर में गिरावट आना है। डॉलर का इंडेक्स करीब 0.30% टूट गया है। इससे डॉलर में तय होने वाली सोने-चांदी की कीमत सस्ती हो गई है। वहीं आज कच्चे तेल का रेट 5% से ज्यादा लुढ़का। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट $98 प्रति बैरल से नीचे आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच जल्द शांति समझौता होने की उम्मीद से ऐसा हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन