Gold Silver Price Crash: 1 लाख रुपये के नीचे आएगा सोना? शादी के लिए गहने अभी खरीदें या रुक जाएं?

क्या सोना 1 लाख रुपये के नीचे जाएगा? एक्सपर्ट के अनुसार, यह खरीदारी का गोल्डन चांस है। चांदी 2 लाख और सोना 1.10 लाख रुपये के पास मिले तो चूकें नहीं! पैनिक से बचें और लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करें।

Gold-Silver Price Crash.jpg
1 / 12

सोने और चांदी की कीमतों में आए हालिया क्रैश ने आम जनता और निवेशकों के बीच भारी हलचल मचा दी है। चांदी अपने ऊपरी स्तरों से 50% और सोना 25% तक सस्ता हो चुका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने का यह सही समय है? जानें क्‍या सोना और सस्‍ता हो सकता है?

विज्ञापन

क्या सोना 1 लाख रुपये के नीचे जाएगा?

क्या सोना 1 लाख रुपये के नीचे जाएगा?2 / 12

फिलहाल इसकी संभावना कम है। हालांकि शॉर्ट टर्म में ब्याज दरों के कारण दबाव है, लेकिन लंबी अवधि में महंगाई सोने को सपोर्ट देगी। एक्सपर्ट के अनुसार, सोना ₹1,02,000 से ₹1,12,000 के बीच स्थिर हो सकता है।

विज्ञापन

चांदी का अगला टारगेट क्या है?

चांदी का अगला टारगेट क्या है?3 / 12

चांदी में FOMO (बढ़त छूटने का डर) की वजह से आई अनपेक्षित तेजी अब खत्म हो रही है। चांदी का भाव 1,80,000 से 2,00,000 के बीच सेटल होने का अनुमान है।

शादी के लिए गहने अभी लें या रुकें?

शादी के लिए गहने अभी लें या रुकें?4 / 12

एक्सपर्ट की सलाह स्पष्ट है—अभी खरीदें। जब चांदी 4.20 लाख रुपये पर खरीदी जा रही थी, तो 2 लाख रुपये पर यह वैल्यू बाइंग का बेहतरीन मौका है। अगर घर में शादी है, तो गिरावट का फायदा उठाना समझदारी है।

विज्ञापन

क्या यह निवेश का सही समय है?

क्या यह निवेश का सही समय है?5 / 12

अगर आपका नजरिया 10 साल की एफडी जैसा (लॉन्ग टर्म) है, तो बिल्कुल। इतिहास गवाह है कि युद्ध और संकट के समय सोने ने हमेशा शानदार रिटर्न दिया है।

युद्ध के बावजूद कीमतें गिर क्यों रही हैं?

युद्ध के बावजूद कीमतें गिर क्यों रही हैं?6 / 12

इसके दो बड़े कारण हैं। पहला कारण है कैश की जरूरत। युद्ध क्षेत्रों में लोग सोना बेचकर कैश इकट्ठा कर रहे हैं ताकि सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट हो सकें। दूसरी वजह ह प्रॉफिट बुकिंग। बड़े फंड्स ऊंचे भाव पर सोना बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।

विज्ञापन

सप्लाई चेन पर क्या असर है?

सप्लाई चेन पर क्या असर है?7 / 12

मिडिल ईस्ट संकट से चांदी की शिपमेंट प्रभावित हुई है। फिजिकल मार्केट में माल की कमी के कारण कई ज्वेलर्स ने ऑर्डर कैंसिल किए हैं, जिससे मांग पर असर पड़ा है।

क्या गोल्ड-सिल्वर का कोई विकल्प है?

क्या गोल्ड-सिल्वर का कोई विकल्प है?8 / 12

ईमानदारी से कहें तो कोई नहीं। संकट के समय केवल सोना-चांदी ही काम आते हैं। अपने पोर्टफोलियो का 15-20% हिस्सा इनमें रखना चाहिए।

विज्ञापन

फिजिकल गोल्ड नहीं लेना तो क्या करें?

फिजिकल गोल्ड नहीं लेना तो क्या करें?9 / 12

आप Gold ETF या Silver ETF में निवेश कर सकते हैं। यह सुरक्षित है और इसमें चोरी या शुद्धता का डर नहीं होता।

क्या ETF फिजिकल गोल्ड जैसा ही है?

क्या ETF फिजिकल गोल्ड जैसा ही है?10 / 12

जी हां। आपके द्वारा खरीदे गए हर ईटीएफ के बदले एएमसी (AMC) को उतना ही फिजिकल सोना अपने पास रखना पड़ता है। इसमें आप SIP के जरिए भी निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन

सोने का बॉटम (निचला स्तर) क्या होगा?

सोने का बॉटम (निचला स्तर) क्या होगा?11 / 12

सोने के लिए ₹1,02,000 से ₹1,12,000 का स्तर 'एक्युमुलेट' (धीरे-धीरे जमा करने) के लिए सबसे अच्छा है।

चांदी के लिए सपोर्ट लेवल?

चांदी के लिए सपोर्ट लेवल?12 / 12

चांदी के लिए ₹1,80,000 से ₹2,00,000 ($55-$60) एक मजबूत सपोर्ट है। यहां से कीमतों में दोबारा उछाल आ सकता है। पैनिक न करें। अगर आपने महंगे भाव पर खरीदा है, तो होल्ड करें। नए खरीदार गिरावट में किश्तों (SIP) में खरीदारी शुरू करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन