Gold Silver Price Crash: वेडिंग सीजन में सोना करीब 27 हजार सस्ता, चांदी के रेट भी गिरे

Gold Silver Price Crash: शादियों के इस सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. आल टाइम हाई के मुकाबले सोने का रेट काफी गिर चुका है. महंगाई को भी सोने के रेट में गिरावट के पीछे की वजह माना जा रहा है. जानें सोने और चांदी का क्या ताजा रेट चल रहा है?

Gold Silver Price Crash, Gold price down, silver price down, Gold Silver Price down wedding season
1 / 4

Gold Silver Price Crash: मौजूदा समय में वैश्विक स्तर पर ईरान युद्ध की वजह से काफी उथल-पुथल मची है. कच्चे तेल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ रही है. मौजूदा समय में डॉलर की कीमतों में जारी तेजी की वजह से भी सोने पर बुरा असर पड़ा है.

विज्ञापन

सोना 26778 रुपये, चांदी 143106 रुपये सस्ती

सोना 26778 रुपये, चांदी 143106 रुपये सस्ती2 / 4

जनवरी 2026 में सोने का दाम रिकॉर्ड हाईलेवल दाम एक लाख 83 हजार रुपए को छू गया था जो आज 26778 रुपये लुढ़क चुका है. वहीं, 4 लाख रुपए प्रति किलो रेट को छू गई चांदी 143106 रुपये सस्ती हो गई है. शादियों के सीजन में सोने का रेट सस्ता होने से निवेशक गदगद हैं.

विज्ञापन

सोने का आज क्या है रेट?

सोने का आज क्या है रेट? 3 / 4

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को 24 कैरेट 148652 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. 23 कैरेट गोल्ड का रेट 148057 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 136165 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 111489 रुपये 10 ग्राम के स्तर पर था. वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 86961 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

चांदी का दाम कितना गिरा?

चांदी का दाम कितना गिरा? 4 / 4

ibjarates के अनुसार गुरुवार को चांदी का रेट 236882 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था. बता दें, शुक्रवार को छुट्टी थी. इस वजह से नए रेट जारी नहीं किए गए थे. वहीं, शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से अब सोमवार को नए रेट जारी किए जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन