इस देश में दूध-अंडे से भी सस्ता है सोना! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत कर देगी हैरान

जहां भारत में सोने की कीमतें ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास हैं, वहीं दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां आप मात्र 1500-2000 रुपये में 10 ग्राम सोना खरीद सकते हैं। इस देश में सोने की कीमत वहां मिलने वाले एक दर्जन अंडे या एक लीटर दूध से भी कम है।

gold price (9)
1 / 6

वेनेजुएला (Venezuela) एक ऐसा देश जो दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार पर बैठा है, लेकिन आज वहां की अर्थव्यवस्था की स्थिति ऐसी है कि सोना (Gold) वहां दूध और अंडे की कीमत से भी कम में मिल रहा है।

विज्ञापन

तेल से लबालब, फिर भी दाने-दाने को मोहताज

तेल से लबालब, फिर भी दाने-दाने को मोहताज2 / 6

303 बिलियन बैरल कच्चे तेल का भंडार रखने वाला वेनेजुएला आज भीषण महंगाई (Hyperinflation) की चपेट में है। यहाँ खाने-पीने की चीजें आसमान छू रही हैं, लेकिन करेंसी (Bolivar) की वैल्यू इतनी गिर चुकी है कि कीमती धातुएं अपनी चमक खो चुकी हैं।

विज्ञापन

कीमतों का चौंकाने वाला गणित: 200 रुपये में 1 ग्राम सोना!

कीमतों का चौंकाने वाला गणित: 200 रुपये में 1 ग्राम सोना!3 / 6

साल 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, वेनेजुएला में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹100 से ₹200 प्रति ग्राम रह गई है। सोना (10 ग्राम): ₹1100 - ₹2000 एक दर्जन अंडे: ₹233 1 लीटर दूध: ₹175 ब्रेड पैकेट: ₹170

नोट बने रद्दी, सोना हुआ सस्ता: आखिर क्यों आई ये नौबत?

नोट बने रद्दी, सोना हुआ सस्ता: आखिर क्यों आई ये नौबत?4 / 6

वेनेजुएला की करेंसी 'बोलिवर' की वैल्यू लगभग शून्य हो चुकी है। नोटों को तौलकर सामान बेचा जा रहा है। अर्थव्यवस्था इतनी चरमरा गई है कि लोग अपनी बुनियादी जरूरतों (खाना, पानी) को पूरा करने के लिए सोने को बेहद कम दामों में बेचने पर मजबूर हैं।

विज्ञापन

भारत लाने का नियम: क्या आप खरीद कर ला सकते हैं?

भारत लाने का नियम: क्या आप खरीद कर ला सकते हैं?5 / 6

वेनेजुएला से सस्ता सोना खरीदने का विचार अच्छा लग सकता है, लेकिन भारतीय कस्टम नियम सख्त हैं। पुरुष यात्री: ₹50,000 तक का सोना (शुल्क मुक्त)। महिला यात्री: ₹1 लाख तक का सोना (शुल्क मुक्त)। इससे अधिक सोने पर आपको भारी सीमा शुल्क (Custom Duty) देना होगा। साथ ही, सोने की शुद्धता का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

क्या सच में है फायदे का सौदा?

क्या सच में है फायदे का सौदा?6 / 6

वेनेजुएला में सोना सस्ता तो है, लेकिन वहां का गृहयुद्ध जैसे हालात और सुरक्षा जोखिम बहुत अधिक हैं। इसके अलावा, वहां से भारत तक का हवाई किराया और कस्टम ड्यूटी मिलाने के बाद, यह सौदा आपकी जेब पर उतना सस्ता नहीं पड़ेगा जितना दिखता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन