सूर्यकुमार यादव से लेकर रोहित शर्मा तक, मुंबई रियल एस्टेट में बड़ा निवेश क्यों कर रहे हैं क्रिकेट के सितारे

मुंबई की प्रॉपर्टी मार्केट हमेशा से निवेशकों की पहली पसंद रही है, चाहे वो क्रिकेटर्स हों या आम आदमी. आइये जानते हैं क‍ि मुंबई में क‍िन क्र‍िकेटर्स ने अपना नया आश‍ियाना बनाया है.

surya kumar and rohit sharma
1 / 6

क्रिकेट के मैदान पर छक्के छुड़ाने वाले हमारे सितारे अब मुंबई की रियल एस्टेट पिच पर भी चौके-छक्के लगा रहे हैं. मुंबई के महंगे इलाकों में इनका निवेश सिर्फ एक आलीशान घर नहीं, बल्कि एक स्मार्ट फाइनेंशियल मूव भी है. आइए, यहां देखते हैं कि हमारे क्रिकेटर्स का आशियाना कितना शानदार है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव - देवनार के नए सुल्तान

सूर्यकुमार यादव - देवनार के नए सुल्तान 2 / 6

नए टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन सूर्यकुमार यादव और देविशा ने देवनार में 7.18 करोड़ रुपये का शानदार अपार्टमेंट खरीदा है. वैसे, इस बिल्डिंग में उनकी कुल प्रॉपर्टी का निवेश 28 करोड़ रुपये के पार जा चुका है. इसे कहते हैं स्मार्ट इन्वेस्टमेंट.

विज्ञापन

हिटमैन रोहित शर्मा प्रभादेवी के राजा

हिटमैन रोहित शर्मा प्रभादेवी के राजा3 / 6

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने प्रभादेवी के पॉश इलाके में 26.30 करोड़ रुपये का लक्जरी अपार्टमेंट लिया है. Ahuja Towers की यह प्रॉपर्टी 2760 sq ft में फैली है. अब इसे कहते हैं असली Hitman वाली स्टाइल!

सचिन तेंदुलकर - बांद्रा का हेरिटेज महल

सचिन तेंदुलकर - बांद्रा का हेरिटेज महल4 / 6

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का बांद्रा वाला बंगला कोई साधारण घर नहीं है, यह एक हेरिटेज प्रॉपर्टी है. 38 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस बंगले को उन्होंने अपने सपनों के घर में तब्दील किया है. यह घर सादगी और भव्यता का सही संगम है.

विज्ञापन

युवराज और जहीर - वर्ली और परेल की शान

युवराज और जहीर - वर्ली और परेल की शान5 / 6

सिक्सर किंग युवराज सिंह ने वर्ली के Omkar 1973 Towers में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का घर लिया है. वहीं, जहीर खान भी पीछे नहीं हैं. उन्होंने परेल (Elphinstone Road) के Indiabulls Sky में 11 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है. इनकी पसंद वाकई वर्ल्ड क्लास है.

विराट कोहली - अलीबाग का फार्महाउस सुकून

विराट कोहली - अलीबाग का फार्महाउस सुकून6 / 6

मुंबई की भागदौड़ से दूर, विराट कोहली ने अलीबाग के Zirad गांव में 5 एकड़ की जमीन ली है. 37.86 करोड़ रुपये की यह डील साबित करती है कि विराट को शहर की चकाचौंध के साथ-साथ प्रकृति की गोद में भी रहना पसंद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन