Delhi-Dehradun Expressway: अक्षरधाम से देहरादून सिर्फ 150 मिनट में!इस तारीख को होगा नए एक्सप्रेसवे का आगाज; जानें कितना लगेगा टोल
तैयार हो जाइए! 14 अप्रैल से दिल्ली से देहरादून का सफर सुपरफास्ट होने वाला है। सिर्फ 2.5 घंटे में आप अक्षरधाम से पहाड़ों की ठंडी हवाओं के बीच होंगे। ₹12,000 करोड़ का यह एक्सप्रेसवे न केवल समय बचाएगा, बल्कि राजाजी नेशनल पार्क के ऊपर से गुजरते हुए आपको एक यादगार अनुभव भी देगा। पूरी जानकारी यहां देखें

दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी अब सिमटने वाली है! 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह न केवल समय बचाएगा, बल्कि यात्रा के अनुभव को भी पूरी तरह बदल देगा।
दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ 2.5 घंटे में!
2 / 714 अप्रैल से दिल्ली-देहरादून का सफर किसी हवाई सफर से कम नहीं होगा। 213 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद, जो दूरी तय करने में अभी 6.5 घंटे लगते हैं, वह महज ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी। अक्षरधाम से शुरू होकर यह सीधा पहाड़ों की वादियों तक पहुंचाएगा।
रफ्तार का नया रोमांच: 100 किमी/घंटा की स्पीड
3 / 7यह 6-लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यात्रियों की सुरक्षा और समय का ध्यान रखते हुए कारों के लिए 100 किमी/घंटा की स्पीड लिमिट तय की गई है। रास्ते में 7 इंटरचेंज, 2 रेलवे ओवरब्रिज और 10 बड़े पुल इस सफर को बाधा रहित बनाएंगे।
यूपी के इन शहरों की बदल जाएगी किस्मत
4 / 7यह एक्सप्रेसवे केवल दिल्ली और देहरादून को ही नहीं जोड़ेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों— बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर के लिए भी लाइफलाइन बनेगा। इन इलाकों से गुजरने वाले यात्रियों को अब ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और व्यापार को भी रफ्तार मिलेगी।
राजाजी नेशनल पार्क: वन्यजीवों के लिए खास एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर
5 / 7इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसका 12 किमी लंबा एलिवेटेड सेक्शन है, जो राजाजी नेशनल पार्क से गुजरता है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए यहां एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है, जिसमें हाथियों के लिए अंडरपास और एनिमल क्रॉसिंग दी गई है।
चारधाम और हरिद्वार की राह हुई आसान
6 / 7यह एक्सप्रेसवे हरिद्वार लिंक और चारधाम हाईवे से भी सीधा जुड़ेगा। इससे न केवल देहरादून, बल्कि हरिद्वार, ऋषिकेश और चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी रास्ता सुगम हो जाएगा। धार्मिक पर्यटन को इससे बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
जेब पर कितना असर? जानें टोल का गणित
7 / 7NHAI के अनुसार, दिल्ली से देहरादून तक कार का एक तरफ का टोल ₹675 तय किया गया है। वहीं, अगर आप 24 घंटे के भीतर वापस लौटते हैं, तो दोनों तरफ का टोल ₹1,010 लगेगा। 12,000 करोड़ की लागत से बना यह प्रोजेक्ट अगले 13 सालों में अपनी लागत वसूल कर लेगा।