Bank Holidays in June 2026: जून में 11 दिन बैंकों पर रहेगा ताला, ब्रांच जाने से पहले देख लें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

अगर आपको जून 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. जून महीने में अलग-अलग त्योहारों, रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार समेत कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

Bank Holidays in June 2026
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

हर रविवार बंद रहेंगी बैंक शाखाएं

हर रविवार बंद रहेंगी बैंक शाखाएं2 / 6

जून 2026 में पड़ने वाले सभी रविवार को बैंक बंद रहेंगे. इस महीने 7, 14, 21 और 28 जून को देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. हालांकि एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.  

विज्ञापन

दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी

दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी3 / 6

भारतीय बैंकिंग नियमों के मुताबिक, सभी सरकारी और निजी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. जून 2026 में 13 जून और 27 जून को बैंक अवकाश रहेगा.

राजा संक्रांति और YMA डे

राजा संक्रांति और YMA डे4 / 6

15 जून को ओडिशा में राजा संक्रांति और मिजोरम में YMA डे के अवसर पर बैंक बंद रह सकते हैं. ये छुट्टियां इन्हीं राज्यों तक सीमित हैं और पूरे देश में लागू नहीं होंगी.

विज्ञापन

मुहर्रम पर बैंकों में छुट्टी

मुहर्रम पर बैंकों में छुट्टी5 / 6

जून के आखिरी सप्ताह में मुहर्रम के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. आरबीआई की छुट्टी सूची के मुताबिक 25 जून को मुहर्रम के कारण विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 26 जून को मुहर्रम के कारण अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

29 और 30 जून को भी छुट्टी

29 और 30 जून को भी छुट्टी6 / 6

29 जून को संत गुरु कबीर जयंती की जयंती के कारण शिमला में बैंक बंद रहेंगे और 30 जून को रेमना नी के कारण आइजोल में बैंकों में छुट्टी रहेगी. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन