Bank Holiday Alert: कल तीसरा शनिवार होने के बावजूद बंद रहेंगे बैंक, जानें क्यों RBI ने घोषित की छुट्टी
Bank Holiday Alert: वैसे तो महीने के तीसरे शनिवार को बैंकों में छुट्टी नहीं होती। लेकिन अगर आप कल बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो जरा रुकिए, क्योंकि कल 16 मई को RBI ने छुट्टी घोषित की है।

आमतौर पर बैंक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं, लेकिन कल यानी 16 मई (तीसरा शनिवार) को एक विशेष राज्य में बैंकों के शटर गिरे रहेंगे। अगर आप भी शनिवार को बैंक जाकर अपना जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आइए, स्लाइड दर स्लाइड जानते हैं कि कल बैंक कहाँ बंद रहेंगे और इसके पीछे की असली वजह क्या है।
क्या कल पूरे देश में बैंक बंद हैं?
2 / 6नहीं, कल केवल सिक्किम (Sikkim) राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत देश के अन्य सभी राज्यों में बैंक हमेशा की तरह तीसरे शनिवार को खुले रहेंगे।
क्यों है कल छुट्टी? सिक्किम मनाएगा गोल्डन जुबली
3 / 6कल 16 मई को सिक्किम राज्य स्थापना दिवस (Sikkim Statehood Day) है। 16 मई 1975 को सिक्किम आधिकारिक तौर पर भारत का 22वां राज्य बना था। कल 2026 में सिक्किम अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ (Golden Jubilee) मना रहा है, इसलिए RBI ने वहां बैंकों के लिए छुट्टी घोषित की है।
मई 2026 में अब कब-कब रहेंगे बैंक बंद?
4 / 6मई महीने में छुट्टियों की लिस्ट काफी लंबी है, अपनी डायरी में नोट कर लें: रविवार की छुट्टियां: 17, 24 और 31 मई। चौथा शनिवार: 23 मई (पूरे देश में छुट्टी)।
ईद और जयंती पर भी लगेगी ब्रेक
5 / 6काजी नजरुल इस्लाम जयंती: 26 मई को कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। ईद-उल-अधा (बकरीद): 27 और 28 मई को देश के अधिकांश राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
बैंक बंद होने पर क्या करें?
6 / 6डिजिटल बैंकिंग: बैंक शाखाएं बंद रहने पर भी आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं। ATM: पैसे निकालने के लिए ATM सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी।