Bank Holiday: आज बंद रहेंगे बैंक या खुलेंगे? जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं; स्कूल-दफ्तरों पर भी बड़ी अपडेट

Bank Holiday Alert: आज 14 अप्रैल को देशभर में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। डॉ. अंबेडकर जयंती और क्षेत्रीय त्योहारों के चलते शाखाएं बंद रहेंगी। शेयर बाजार, स्कूल और सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग और UPI सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी। पूरी लिस्ट यहां देखें।

bank open or closed today (5)
1 / 6

देश के कई हिस्सों में 14 अप्रैल 2026 को बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, आज डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर देशभर में सार्वजनिक अवकाश है। इसके साथ ही कई राज्यों में बैसाखी, बोहाग बिहू, तमिल नव वर्ष और महा विशुव संक्रांति जैसे क्षेत्रीय त्योहार भी मनाए जाएंगे। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि बैंक की छुट्टियां हर राज्य में समान नहीं होती हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि आज क्या खुला रहेगा और क्या बंद:

विज्ञापन

कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?2 / 6

आरबीआई की सूची के अनुसार, 14 अप्रैल को निम्नलिखित प्रमुख शहरों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा: 1. उत्तर भारत: दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, जम्मू, श्रीनगर, देहरादून। 2. पश्चिम और मध्य भारत: मुंबई, नागपुर, बेलापुर, अहमदाबाद, पणजी। 3. दक्षिण भारत: बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा। 4. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत: कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना, रांची, अगरतला, गंगटोक, इंफाल।

विज्ञापन

शेयर बाजार (BSE/NSE) बंद

शेयर बाजार (BSE/NSE) बंद3 / 6

डॉ. अंबेडकर जयंती के मौके पर इक्विटी, करेंसी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी। यानी 14 अप्रैल को बैंकों की तरह शेयर बाजार में भी छुट्टी ही रहेगी।

स्कूल और कॉलेज बंद

स्कूल और कॉलेज बंद4 / 6

देशभर के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे। अगर आप आज स्‍कूल जाने की तैयारी में हैं तो जान लीज‍िए क‍ि आज स्‍कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

विज्ञापन

सरकारी दफ्तर और प्राइवेट ऑफिस

सरकारी दफ्तर और प्राइवेट ऑफिस5 / 6

सरकारी दफ्तरों में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर छुट्टी रहेगी। सभी केंद्रीय और राज्य सरकार के कार्यालयों में अवकाश रहेगा। वहीं प्राइवेट ऑफिस खुले रहेंगे। अधिकांश निजी कंपनियां और IT फर्म अपनी पॉलिसी के अनुसार खुली रहेंगी।

डिजिटल बैंकिंग

डिजिटल बैंकिंग6 / 6

हालांक‍ि बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहेंगी, पर ATM, नेट बैंकिंग, UPI, WhatsApp बैंकिंग सामान्य रूप से काम करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन