
1 / 9
Border 2 Success Party: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया. मूवी ने इंडिया में 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें लीडिंग एक्ट्रेसेस ने लाइमलाइट ही चुरा ली.

2 / 9
जेपी दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इसकी रिलीज को 21 दिन पूरे हो चुके हैं और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का बिजनेस कर लिया. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट के साथ ही प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी पहुंचे थे. (photo- tahir jasus)

3 / 9
'बॉर्डर 2' की सक्सेस पार्टी में सनी देओल के साथ ही वरुण धवन, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा, आन्या सिंह और मोना सिंह भी पहुंची थीं. इस दौरान स्टार्स ने मजेदार बातें भी की और सनी देओल ने फिल्म की सक्सेस के पीछे पिता धर्मेंद्र का आशीर्वाद बताया. (photo- tahir jasus)

4 / 9
इसके साथ ही 'बॉर्डर 2' की सक्सेस पार्टी में इसके तीसरे सीक्वल के बारे में भी पूछा गया था तो इस पर भूषण कुमार ने हिंट भी दिया. उन्होंने कहा कि आर्मी और देशभक्ति पर फिल्में जरूर बनते रहनी चाहिए और 'बॉर्डर 3' भी बनेगी. लेकिन अभी तक कोई स्क्रिप्ट तैयार नहीं की गई है. (photo- tahir jasus)

5 / 9
भूषण कुमार ने सनी देओल से सवाल भी किया था कि 'बॉर्डर 3' बनेगी? इस पर वो हंसने लगे थे. हालांकि, प्रोड्यूसर ने ये जरूर क्लीयर किया कि अगर फिल्म बनती है तो इसका हिस्सा सनी देओल जरूर होंगे. इस पर सनी भी हामी भरते और हंसते नजर आए थे. (photo- tahir jasus)

6 / 9
इतना ही नहीं, वरुण धवन सोनम बाजवा के साथ मजाक मस्ती करते दिखे थे. 'बॉर्डर 2' एक्ट्रेस की बैक टू बैक तीसरी 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म है. इस पर वरुण उनसे इसे लेकर मजाक करते दिखे थे. (photo- tahir jasus)

7 / 9
वहीं. वरुण धवन को 'जस्सी जैसा कोई नहीं' फेम एक्ट्रेस मोना सिंह के साथ भी मजाक मस्ती करते देखा गया. वह इस शो के लिए उनकी तारीफ करते हैं और उनसे 'बॉर्डर 2' में काम करने का एक्सपीरियंस साझा करते हैं. इस दौरान स्टार्स की मजाक मस्ती देखते ही बन रही थी. (photo- tahir jasus)

8 / 9
हालांकि, इन मजाक मस्ती के बीच 'बॉर्डर 2' की लीडिंग लेडीज ने लाइमलाइट लूट ली. जहां मोना सिंह को सलवार सूट में देखा गया. वहीं, सोनम बाजवा से मेधा राणा और आन्या सिंह तक को साड़ी में बला की खूबसूरत देखा गया. (photo- tahir jasus)

9 / 9
'बॉर्डर 2' की सक्सेस पार्टी में लीडिंग एक्ट्रेसेस ने अपने लुक्स से लाइमलाइट चुराई. (photo- tahir jasus)