
1 / 7
फिल्म इंडस्ट्री की वेडिंग हमेशा से ही लोगों के लिए खास मानी जाती है. बॉलीवुड में दुल्हन के लहंगे से लेकर उनकी ज्वेलरी तक हर चीज ट्रेंड में रहती है. क्या आप भी जानना चाहते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की वेटिंग ड्रेस की कीमत कितनी होती है, तो आज हम आपको इस स्टोरी में बॉलीवुड हसीनाओं के आउटफिट के बारे में बताएंगे.

2 / 7
लिस्ट में पहला नाम ऐश्वर्या राय बच्चन का आता है. ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में 75 लाख रुपए की गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी थी. इस साड़ी को नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था.

3 / 7
दूसरे स्थान पर सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी का नाम आता है. अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपनी शादी में अहमदाबाद की मशहूर फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील के द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना था. खबरों के अनुसार उनके आउटफिट की कीमत तकरीबन 70 लाख रुपए बताई गई है.

4 / 7
तीसरे नंबर पर आलिया भट्ट का नाम आता है आलिया ने अपने शादी के मौके पर सब्यसाची मुखर्जी के दौबारा डिजाइन लाइच कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी. इस साड़ी की कथित तौर पर 50 लाख रुपए कीमत बताई जाती है.

5 / 7
चौथे स्थान पर अनुष्का शर्मा मौजूद है. अनुष्का शर्मा ने अपनी वेडिंग में पिंक कलर का आउटफिट पहना था. पिंक कलर के सब्यसाची लहंगा की कीमत 30 लाख रुपए बताई जाती है.

6 / 7
5वें स्थान पर बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम आता है. कैटरीना कैफ ने अपनी शादी में सब्यसाची लहंगा चुना था. इस ड्रेस में वो बेहद प्यारी लग रही थी, जिसकी कीमत पर 17 लाख रुपए बताई जाती है.

7 / 7
लिस्ट में आखिरी नाम दीपिका पादुकोण का काबिज है. एक्ट्रेस ने शादी के खास मौके पर लाल लहंगा चुना था, जिसकी कीमत 12 लाख रुपए बताई गई है.