तस्वीरें: गौतम अडानी ने दी बड़ी सौगात, बिहार में आई हॉस्पिटल का किया भूमि पूजन

बिहार के सारण जिले में गौतम अडानी ने अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने अस्पताल परियोजना के लिए अपनी तरफ से 500 करोड़ रुपये की मदद और अडानी फाउंडेशन की ओर से 150 करोड़ रुपये देने की घोषणा की. ये अस्पताल ग्रामीण इलाकों में लाखों लोगों को सस्ता आंखों के इलाज की सुविधा देगा.

Gautam Adani
1 / 8
Credit: News24

विज्ञापन

बिहार को गौतम अडानी की बड़ी सौगात

बिहार को गौतम अडानी की बड़ी सौगात2 / 8

देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडाणी रविवार को बिहार के सारण जिले के मस्तीचक पहुंचे. यहां उन्होंने 'अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल' के नए प्रोजेक्ट के भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में उनकी पत्नी और अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अडानी भी मौजूद रहीं.

विज्ञापन

गौतम अडानी का बड़ा ऐलान

गौतम अडानी का बड़ा ऐलान3 / 8

गौतम अडानी ने इस मौके पर अखंड ज्योति फाउंडेशन को अपनी तरफ से 500 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया. इसके अलावा अडानी फाउंडेशन की ओर से अस्पताल बनाने के लिए 150 करोड़ रुपये की सहायता भी दी जाएगी.

हर साल होंगी 3.3 लाख आंखों की सर्जरी

हर साल होंगी 3.3 लाख आंखों की सर्जरी4 / 8

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल परियोजना पूरी होने के बाद यहां हर साल करीब 3.3 लाख आंखों की सर्जरी की जा सकेगी. अस्पताल का मकसद ग्रामीण और गरीब इलाकों में रहने वाले मरीजों को सस्ता और बेहतर इलाज मुहैया कराना है.

विज्ञापन

1000 हेल्थ प्रोफेशनल्स को मिलेगी ट्रेनिंग

1000 हेल्थ प्रोफेशनल्स को मिलेगी ट्रेनिंग5 / 8

इस परियोजना के जरिए सिर्फ इलाज ही नहीं बल्कि हेल्थ सेक्टर में रोजगार और कौशल विकास को भी बढ़ावा दिया जाएगा. अस्पताल में हर साल लगभग 1000 हेल्थ प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग देने की योजना बनाई गई है.

भागलपुर में भी बनेगा नया अस्पताल

भागलपुर में भी बनेगा नया अस्पताल6 / 8

अडानी फाउंडेशन ने भागलपुर जिले के पीरपैंती में 200 बेड वाला अस्पताल बनाने की भी घोषणा की है. ये अस्पताल 2400 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट के पास तैयार किया जाएगा.

विज्ञापन

'सेवा ही साधना है'

'सेवा ही साधना है'7 / 8

कार्यक्रम के दौरान गौतम अडानी ने कहा कि उनके लिए 'सेवा ही साधना' है. उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

गायत्री शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना

गायत्री शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना8 / 8

इससे पहले गौतम अडानी और उनकी पत्नी प्रीति अडानी ने इलाके में मौजूद गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन