
1 / 8
Most Runs in T20 World Cup Edition: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 की जंग जारी है. अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. मेगा इवेंट का पहला संस्करण साल 2007 में खेला गया था. तब भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाज हिस्सा ले चुके हैं. ऐसे में आइए जानते हैं टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 खिलाड़ियों के बारे में. इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम दो बार आता है.

2 / 8
विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप पर हैं. साल 2014 में विराट कोहली ने 6 पारियों में ने 319 रन बनाए थे. वह फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

3 / 8
लिस्ट में दूसरा नाम श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान का आता है. इस बल्लेबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप 2009 में 317 रन बनाए थे.

4 / 8
303 रनों के साथ बाबर आजम तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 6 पारियों में ये कारनामा किया था. टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में बाबर ने ये उपलब्धि हासिल की थी.

5 / 8
टी-20 विश्व कप 2010 में महेला जयवर्धने ने 6 पारियों में 302 रन बनाए थे और वह टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं.

6 / 8
विराट कोहली ने 6 पारियों में टी-20 विश्व कप 2022 में 296 रन बनाए थे. वह इस लिस्ट में फिर पांचवें स्थान पर आते हैं.

7 / 8
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टी-20 विश्व कप 2021 में शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने 7 पारियों में 289 रन बनाए थे.

8 / 8
साहिबजादा फरहान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खेली गई 5 पारियों में 283 रन बनाए हैं और वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं.