
1 / 6
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का घमासान जारी है. अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. हालांकि रन चेज करते हुए अब तक इस वर्ल्ड कप में केवल दो ही बल्लेबाज शतक जमा पाए हैं. टी वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक केवल 4 ही बल्लेबाज रन चेज करते हुए शतक बना पाए हैं. आइए एक नजर इन खिलाड़ियों पर डालते हैं.

2 / 6
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रन चेज करते हुए सबसे पहला शतक साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स ने लगाया था. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में 116 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए थे.

3 / 6
वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में क्रिस गेल ने ये कारनामा किया था. उन्होंने रन चेज करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 48 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 11 छक्के लगाए हैं.

4 / 6
लिस्ट में तीसरा नाम पाथुम निसांका का आता है. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए थे.

5 / 6
हैरी ब्रूक ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रन चेज करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी.

6 / 6
उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर कूटा था. ब्रूक ने 51 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके के अलावा 4 छक्के शामिल हैं.