चलती कार के ब्रेक हो जाएं फेल, तो भूलकर भी न करें ये गलती, ऐसे बच सकती है जान

कार के ब्रेक फेल होना किसी भी ड्राइवर के लिए सबसे डरावना अनुभव हो सकता है. ऐसी स्थिति में घबराहट आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है, जबकि सही कदम आपकी और यात्रियों की जान बचा सकते हैं. जानिए ब्रेक फेल होने पर क्या करना चाहिए और कौन-सी गलतियां भारी पड़ सकती हैं.

car.jpg
1 / 9

 

कार चलाते समय ब्रेक फेल होना सबसे खतरनाक स्थितियों में से एक माना जाता है. हालांकि ऐसे मामले बहुत कम सामने आते हैं, लेकिन जब ऐसा होता है तो घबराहट अक्सर स्थिति को और बिगाड़ सकती है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि ब्रेक फेल होने पर कौन-से कदम तुरंत उठाने चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार, अधिकतर मामलों में ब्रेक फ्लूड का लीक होना या ब्रेक मास्टर सिलेंडर का खराब होना इसकी मुख्य वजह होती है.

विज्ञापन

सबसे पहले एक्सीलेटर से पैर हटाएं

सबसे पहले एक्सीलेटर से पैर हटाएं2 / 9

यदि आपको महसूस हो कि ब्रेक काम नहीं कर रहे हैं, तो सबसे पहले एक्सीलेटर से पैर हटा लें. इससे गाड़ी की रफ्तार बढ़ना बंद हो जाएगी. साथ ही क्लच दबाने से भी बचें, क्योंकि क्लच दबाने पर वाहन ज्यादा फ्री-रोल करने लगता है और उसकी गति नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है.

विज्ञापन

गाड़ी को धीरे-धीरे लोअर गियर में लाएं

गाड़ी को धीरे-धीरे लोअर गियर में लाएं3 / 9

ब्रेक फेल होने की स्थिति में वाहन को क्रमशः कम गियर में लाने की कोशिश करें. आखिर में गाड़ी को पहले गियर तक लाने का प्रयास करें. जैसे-जैसे गियर नीचे आएगा, इंजन पर दबाव बढ़ेगा और वाहन की स्पीड अपने आप कम होने लगेगी. इससे कार को सुरक्षित तरीके से रोकने में मदद मिल सकती है. ये भी पढ़ें- गाड़ी पार्क करते समय वाइपर उठाना क्यों है जरूरी? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

ब्रेक पैडल दबाना बंद न करें

ब्रेक पैडल दबाना बंद न करें4 / 9

भले ही ब्रेक तुरंत काम न कर रहे हों, फिर भी ब्रेक पैडल को बार-बार दबाते रहें. कई बार तकनीकी कारणों से ब्रेक अस्थायी रूप से फंस जाते हैं और लगातार दबाव देने पर दोबारा काम करना शुरू कर सकते हैं. यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो सकता है.

विज्ञापन

आसपास के वाहनों को तुरंत अलर्ट करें

आसपास के वाहनों को तुरंत अलर्ट करें5 / 9

आपकी प्राथमिकता केवल अपनी कार को रोकना नहीं, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों को भी सतर्क करना होना चाहिए. इसके लिए लगातार हॉर्न बजाएं, ताकि आगे और आसपास चल रहे वाहन चालक आपकी स्थिति को समझ सकें और दूरी बना सकें. ये भी पढ़ें- फ्यूल गेज में E आते ही कितना बचता है पेट्रोल? जानिए लो फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर तक दौड़ेगी गाड़ी

हेडलाइट और इमरजेंसी लाइट ऑन कर दें

हेडलाइट और इमरजेंसी लाइट ऑन कर दें6 / 9

ऐसी आपात स्थिति में कार की हेडलाइट्स और हैजर्ड (इमरजेंसी) लाइट्स तुरंत चालू कर दें. इससे सड़क पर मौजूद अन्य लोगों को संकेत मिलेगा कि आपके वाहन में कोई समस्या है और वे सतर्क हो जाएंगे. कार का एसी चालू रखें. यदि मौसम ठंडा हो तो एसी वेंट्स का रुख अपनी तरफ से हटा सकते हैं. साथ ही सभी खिड़कियां खोल दें. बाहर से आने वाली हवा का दबाव वाहन की गति को थोड़ा कम करने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

हैंडब्रेक का सही तरीके से करें उपयोग

हैंडब्रेक का सही तरीके से करें उपयोग7 / 9

ब्रेक फेल होने पर हैंडब्रेक का सहारा लिया जा सकता है, लेकिन इसे एक झटके में नहीं खींचना चाहिए. हैंडब्रेक को धीरे-धीरे ऊपर खींचें. ऐसा करने से वाहन की गति नियंत्रित तरीके से कम होगी और कार के असंतुलित होने का खतरा भी कम रहेगा.

सुरक्षित और खाली जगह की तलाश करें

सुरक्षित और खाली जगह की तलाश करें8 / 9

यदि आसपास कोई खुला मैदान, खेत, रेत या कीचड़ वाली जगह दिखाई दे तो वाहन को सावधानी से उस दिशा में मोड़ने की कोशिश करें. ऐसी सतहें वाहन की रफ्तार कम करने में मदद करती हैं. हालांकि यह भी ध्यान रखें कि वह जगह सड़क के समानांतर हो, वरना वाहन पलटने का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

वाहन को जानबूझकर किसी चीज से न टकराएं

वाहन को जानबूझकर किसी चीज से न टकराएं9 / 9

कुछ लोग ब्रेक फेल होने पर गाड़ी रोकने के लिए उसे किसी दीवार, पेड़ या दूसरी वस्तु से टकराने की कोशिश करते हैं. यह तरीका बेहद जोखिम भरा है. इससे वाहन को भारी नुकसान हो सकता है और चालक व यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है. (Images Credit-AI/Magnific)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन