EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Tata दे रही 3.35 लाख तक का बंपर डिस्काउंट, इन कारों पर मिल रही छूट
अगर आप Tata की इलेक्ट्रिक कार खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. कंपनी जून 2026 में अपनी कई EVs पर बंपर डिस्काउंट दे रही है. कुछ मॉडल्स पर ग्राहकों को ₹3.35 लाख तक का फायदा मिल रहा है. जानिए किस कार पर कितना ऑफर है और किस मॉडल में सबसे ज्यादा बचत होगी.

अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जून 2026 आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. टाटा मोटर्स अपनी कई इलेक्ट्रिक कारों पर इस महीने शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है. कुछ मॉडल्स पर ग्राहकों को ₹3.35 लाख तक का फायदा मिल सकता है. ऑफर की राशि कार के मॉडल और उसके मैन्युफैक्चरिंग ईयर के आधार पर अलग-अलग है.
Tata Tiago.ev पर ₹1.45 लाख तक की बचत
2 / 7देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक कारों में शामिल Tiago.ev के पुराने प्री-फेसलिफ्ट मॉडल्स पर कंपनी आकर्षक ऑफर दे रही है. लॉन्ग रेंज XT वेरिएंट पर ₹1.45 लाख का डिस्काउंट और ₹50,000 का अतिरिक्त बेनिफिट मिल रहा है. अन्य लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स पर ₹1.25 लाख तक की बचत की जा सकती है, जबकि मीडियम रेंज वेरिएंट्स पर अधिकतम ₹65,000 तक का लाभ दिया जा रहा है.
Tata Punch.ev के पुराने स्टॉक पर भारी छूट
3 / 7फरवरी में फेसलिफ्ट मॉडल आने के बाद कंपनी पुराने Punch.ev स्टॉक को क्लियर करने के लिए बड़े ऑफर दे रही है. लॉन्ग रेंज वेरिएंट खरीदने पर ₹1.45 लाख तक की छूट मिल सकती है. वहीं मीडियम रेंज वेरिएंट पर ₹1.25 लाख तक और Smart ट्रिम पर अधिकतम ₹95,000 तक का फायदा उपलब्ध है. ये भी पढ़ें- पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता तेल हर गाड़ी के लिए नहीं, जानें किस बाइक या कार में नहीं पड़ सकता E85 फ्यूल?
Nexon.ev खरीदने पर मिल रहे कई अतिरिक्त फायदे
4 / 7टाटा की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV Nexon.ev की पूरी रेंज पर ग्राहकों को ₹50,000 तक का लाभ दिया जा रहा है. इसमें ₹15,000 का ग्रीन बोनस और ₹25,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है. यदि ग्राहक पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करवाकर नई कार खरीदते हैं, तो एक्सचेंज बोनस की जगह ₹35,000 तक का स्क्रैपेज बोनस मिल सकता है. ये भी पढ़ें- शहर में कार ज्यादा पेट्रोल क्यों पीती है और हाईवे पर माइलेज क्यों बढ़ जाता है? जानिए असली वजह
Curvv.ev पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
5 / 7टाटा Curvv.ev इस समय कंपनी की सबसे ज्यादा डिस्काउंट पाने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई है. वेरिएंट के हिसाब से इस मॉडल पर कुल ₹3.35 लाख तक की बचत की जा सकती है. ऑफर में ₹3 लाख तक का ग्रीन बोनस शामिल है. इसके अलावा ₹30,000 का एक्सचेंज बोनस या ₹35,000 का स्क्रैपेज बोनस भी ग्राहकों को दिया जा रहा है.
Harrier.ev पर भी मिल रहा प्रीमियम फायदा
6 / 7टाटा की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Harrier.ev पर भी आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं. इस मॉडल पर कुल ₹2.75 लाख तक के फायदे दिए जा रहे हैं. ग्राहकों को ₹50,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹75,000 का स्क्रैपेज बोनस मिल सकता है. वहीं मौजूदा टाटा ग्राहकों के लिए ₹1 लाख का लॉयल्टी बोनस और ₹1 लाख का अतिरिक्त लाभ भी शामिल है.
मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग ऑफर
7 / 7टाटा की इन सभी इलेक्ट्रिक कारों पर मिलने वाली छूट वेरिएंट, स्टॉक उपलब्धता और निर्माण वर्ष के अनुसार बदल सकती है. इसलिए खरीदारी से पहले डीलरशिप पर ऑफर की पूरी जानकारी जरूर जांच लें, ताकि अधिकतम बचत का फायदा उठाया जा सके. (Images Credit-Tata)



















