पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता तेल हर गाड़ी के लिए नहीं, जानें किस बाइक या कार में नहीं पड़ सकता E85 फ्यूल?

E85 फ्यूल सिर्फ ₹82.12 प्रति लीटर में मिल रहा है, लेकिन क्या आप इसे अपनी बाइक या कार में भरवा सकते हैं? सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे, क्योंकि फिलहाल भारत में सिर्फ 3 बाइक्स ही इस सस्ते फ्यूल पर चल सकती हैं.

E85 (1)
1 / 8

 

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण की चुनौती के बीच भारत ने E85 ईंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली में देश के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसर का उद्घाटन किया. माना जा रहा है कि यह ईंधन भविष्य में पर्यावरण और उपभोक्ताओं दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

विज्ञापन

क्या किसी भी गाड़ी में भरवा सकते हैं E85?

क्या किसी भी गाड़ी में भरवा सकते हैं E85?2 / 8

E85 की कीमत भले ही आकर्षक हो, लेकिन इसे हर वाहन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. सिर्फ सस्ता होने की वजह से इसे अपनी मौजूदा कार या बाइक में भरवाना नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए E85 इस्तेमाल करने से पहले वाहन की कंपैटिबिलिटी जरूर जांचनी चाहिए.

विज्ञापन

हर बाइक के लिए नहीं है यह फ्यूल

हर बाइक के लिए नहीं है यह फ्यूल3 / 8

नई तकनीक वाले इस ईंधन के साथ एक महत्वपूर्ण शर्त भी जुड़ी हुई है. फिलहाल भारत में सभी दोपहिया और चारपहिया वाहन E85 फ्यूल के लिए तैयार नहीं हैं. केवल चुनिंदा फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल ही इसका उपयोग कर सकते हैं.

सिर्फ 3 मोटरसाइकिलें हैं E85 कंपैटिबल

सिर्फ 3 मोटरसाइकिलें हैं E85 कंपैटिबल4 / 8

वर्तमान में भारतीय बाजार में केवल तीन ऐसी मोटरसाइकिलें हैं जिन्हें आधिकारिक तौर पर E85 फ्यूल पर चलाने की मंजूरी मिली है. इनमें Hero Splendor+ Flex Fuel, Hero HF Deluxe Flex Fuel और Suzuki Gixxer SF 250 FFV शामिल हैं.

विज्ञापन

Hero की फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स

Hero की फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स5 / 8

Hero Splendor+ Flex Fuel की कीमत 82,710 रुपये रखी गई है. वहीं Hero HF Deluxe Flex Fuel की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत करीब 72,792 रुपये है. ये दोनों मॉडल खास तौर पर E85 ईंधन को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं.

Suzuki Gixxer SF 250 FFV भी सूची में शामिल

Suzuki Gixxer SF 250 FFV भी सूची में शामिल6 / 8

Suzuki Gixxer SF 250 FFV भी E85 फ्यूल सपोर्ट करने वाली चुनिंदा बाइक्स में शामिल है. कंपनी इस फ्लेक्स-फ्यूल बाइक की बिक्री पहले से कर रही है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.98 लाख रुपये है.

विज्ञापन

बाकी वाहन अभी नहीं हैं तैयार

बाकी वाहन अभी नहीं हैं तैयार7 / 8

इन तीन मोटरसाइकिलों के अलावा फिलहाल भारत में बिकने वाली कोई भी अन्य बाइक या कार आधिकारिक रूप से E85 ईंधन के लिए प्रमाणित नहीं है. ऐसे में सामान्य वाहनों में इस फ्यूल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार बनी WagonR

देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार बनी WagonR8 / 8

फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कारों की बात करें तो मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय WagonR का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन पेश किया है. यह भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार मानी जा रही है. हालांकि मारुति सुजुकी ने अभी तक इसकी बिक्री शुरू नहीं की है. कंपनी ने इसकी कीमत का भी खुलासा नहीं किया है. पिछले कुछ वर्षों से इसे विभिन्न ऑटो शो में प्रदर्शित किया जा रहा है और जल्द इसके बाजार में आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन