मई में हजारों घरों में पहुंची देश की सबसे सस्ती 7-सीटर, कीमत सिर्फ 5.20 लाख, 6 एयरबैग की सेफ्टी

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर वैन ने फिर धमाल मचा दिया. मई में 13 हजार से ज्यादा ग्राहकों ने मारुती की इसे कारो को खरीदा है. अब इसकी बिक्री का 14 लाख यूनिट का आंकड़ा भी पार हो चुका है.

eeco
1 / 6

 

मारुति सुजुकी ईको भारतीय वैन सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में शामिल है. यह देश की पहली और इकलौती वैन है जिसने 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया. मई 2026 में इसकी 13,240 यूनिट्स बिकीं, जबकि मई 2025 में यह आंकड़ा 12,327 यूनिट्स था. यही वजह है कि यह आज भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है.

विज्ञापन

बिक्री के मामले में कायम है दबदबा

बिक्री के मामले में कायम है दबदबा2 / 6

वैन सेगमेंट में मारुति ईको की हिस्सेदारी करीब 90 प्रतिशत बताई जाती है. जनवरी 2025 में इसने 12 लाख यूनिट बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था. वहीं, पूरे 2025 में इसकी करीब 1.45 लाख यूनिट्स बिकीं. साल 2026 के जनवरी से अप्रैल के बीच भी लगभग 50 हजार यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई. कुल मिलाकर अब तक इसकी बिक्री करीब 14 लाख यूनिट्स तक पहुंच चुकी है.

विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स में भी नहीं है पीछे

सेफ्टी फीचर्स में भी नहीं है पीछे3 / 6

मारुति ईको में रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें पावर स्टीयरिंग, एसी के साथ हीटर, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. सुरक्षा के लिए इसमें सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और स्टैंडर्ड 6 एयरबैग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. ये भी पढ़ें-Upcoming Car Launch in June: जून में लॉन्च होंगी 5 जबरदस्त गाड़ियां, नई कार खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

सिंपल डिजाइन, लेकिन काम में दमदार

सिंपल डिजाइन, लेकिन काम में दमदार4 / 6

ईको का डिजाइन काफी साधारण और बॉक्सी स्टाइल वाला है, जो इसे अलग पहचान देता है. बड़ी साइड ग्लास, स्लाइडिंग डोर और हाई-रूफ डिजाइन इसे यात्रियों और सामान ढोने दोनों के लिए उपयोगी बनाते हैं. केबिन में भी ज्यादा फोकस स्पेस और कार्गो क्षमता पर रखा गया है, जिससे यह फैमिली और बिजनेस दोनों जरूरतों के लिए उपयुक्त बन जाती है.

विज्ञापन

पेट्रोल और CNG दोनों का विकल्प

पेट्रोल और CNG दोनों का विकल्प5 / 6

मारुति ईको में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 80bhp की पावर और 104.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी इसे CNG विकल्प में भी पेश करती है. यही वजह है कि यह कम खर्च में ज्यादा उपयोग देने वाली वैन मानी जाती है. ये भी पढ़ें-कार का AC फुल स्पीड पर चलाने से कितना बढ़ता है फ्यूल खर्च? जानिए कितना गिरता है माइलेज

27KM तक माइलेज, कीमत भी बजट में

27KM तक माइलेज, कीमत भी बजट में6 / 6

माइलेज की बात करें तो ईको का पेट्रोल मॉडल करीब 19.7km/l तक का माइलेज देता है, जबकि CNG वेरिएंट लगभग 26.8km/kg तक चल सकता है. कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.20 लाख रुपये से शुरू होकर 6.36 लाख रुपये तक जाती है. यही कारण है कि इसे देश की सबसे किफायती 7-सीटर वैन भी माना जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन